विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन के लिए BJP की समीक्षा बैठक आज, हारने वालों से लिया जाएगा फीडबैक

Jharkhand Assembly Election 2024: विधानसभा चनाव में हार पर मंथन करने के लिए बीजेपी ने समीक्षा बैठक बुलायी है. इसमें हारने वाले प्रत्याशियों से वन- टू- वन फीड बैक लिया जाएगा.

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार का शनिवार को समीक्षा बैठक की जायेगी. भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. समीक्षा बैठक में पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को बुलाया है. चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों से वन- टू- वन फीडबैक लिया जाएगा. पार्टी यह पता लगायेगी कि कहां और किस प्रकार की चूक हुई. चुनाव के दौरान सांगठिनक स्तर पर हुए काम की भी जानकारी ली जाएगी.

केवल 21 प्रत्याशियों को मिली जीत

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में 68 सीट पर चुनाव लड़ी थी. इनमें से सिर्फ 21 प्रत्याशियों को चुनाव में जीत हासिल हुई. एनडीए को वर्तमान विधानसभा में 24 सीटें हासिल हुई. भाजपा का प्रदर्शन संगठन और आला नेताओं की आशा के अनुरूप नहीं रहा. बैठक में जिलाध्याक्षों, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और मंडल प्रभारियों को भी बुलाया गया है.

समीक्षा बैठक के बाद शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

बता दें कि प्रदेश के आला नेता इस समीक्षा बैठक के बाद शीर्ष नेतृत्व को एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौपेंगे. जहां सभी चीजों को विस्तार से रखा जाएगा. बता दें कि बीजेपी का झारखंड गठन के बाद दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले साल 2009 में पार्टी को 18 सीटें मिली थी. हालांकि उस वक्त किसी दल ने भी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ा था. इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सबसे खराब प्रदर्शन संताल परगना में रहा. जहां पार्टी 18 में से 17 सीटें हार गयी. जबकि इस क्षेत्र में जीत के लिए भाजपा ने सबसे ज्यादा पसीना बहाया था.

Also Read: Jharkhand Assembly: झारखंड में स्पीकर का कब होगा चयन, विधानसभा सत्र को लेकर कार्यक्रम तय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >