Jharkhand News: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अफसर बनेंगे IAS, केंद्र को भेजी गयी सूची, देखें लिस्ट

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 पदाधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. जिसकी सूची फाइनल कर दी गयी है. अब इसे केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भेजा जाएगा. वर्ष 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोन्नति दी जानी है.

रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में प्रोन्नति मिलेगी. इसकी सूची फाइनल कर दी गयी है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इसे केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेज दिया गया है. अब वहां आवश्यक प्रक्रिया करके इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. वर्ष 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोन्नति दी जानी है. वर्ष 2019 की रिक्तियों के विरुद्ध 17 और वर्ष 2020 के विरुद्ध 15 अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति दी जानी है.

सूची में शामिल अफसर :

सूची में झारखंड प्रशासनिक सेवा के राम नारायण राम, नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केसरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदू रानी, अरुण वालटर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किसपोट्टा, बाल किशुन मुंडा, लाल चंद डाडेल,

नेलसन एयॉन बागे, शशि प्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपाल जी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, अनिल कुमार, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा तिर्की, मनोहर मरांडी, एके सत्यजीत, नागेंद्र कुमार, अजय सिंह, अभय नंदन अंबष्ट शामिल हैं. रवि रंजन विक्रम का नाम सील बंद लिफाफा में है. इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >