Jharkhand: विधायक ने 108 पर किया कॉल, पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, घायल की हुई मौत

विधायक लंबोदर महतो के फोन करने के बाद भी न घायल को अस्पताल ले जाने के लिए न पुलिस पहुंच पायी और न ही पुलिस. नतीजा ये हुआ कि रांची सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी.

रांची/ओरमांझी: समय रहते न तो डायल-108 की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और न ही पुलिस, नतीजतन सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गयी. व्यवस्था की इस लापरवाही के गवाह खुद विधायक लंबोदर महतो हैं. उन्होंने ही एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया था. मृत युवक की पहचान मेसरा थाना क्षेत्र के नेवरी निवासी तनवीर अंसारी (27 वर्ष, पिता-मुस्तफा अंसारी) के रूप में हुई है.

हादसा ओरमांझी-सिकिदिरी पथ पर पझरापानी के समीप गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ. तनवीर स्कूटी (जेएच-01डी2624) से पत्नी व बच्चों को लाने ससुराल भुसुर डटमा गांव जा रहा था. इसी क्रम में वह मिनी ट्रक (जेएच-01सीआर-1573) की चपेट में आ गया. उसने हेलमेट नहीं पहना था. घटना के बाद चालक-खलासी भाग निकले. उसी दौरान गोमिया से लौट रहे विधायक डॉ लंबोदर महतो की नजर घायल पर पड़ी. विधायक ने वहीं से डायन-108 पर फोन लगाया, फिर ग्रामीण एसपी को फोन किया.

विधायक ने बताया कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचा. पुलिस भी नहीं पहुंची. तब विधायक ने किराये के एक ऑटो से घायल को मेदांता अस्पताल पहुंचाया. विधायक भी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने तनवीर को मृत घोषित कर दिया. कुछ देर के बाद पुलिस घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >