Jharakhand Coronavirus: झारखंड में 50 नये पॉजिटिव मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1657 हुई

coronavirus in Jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1609 पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में 2 नये मामले (new coronavirus cases) सामने आये हैं. रांची के हिंदपीढ़ी (Hindipiri new coronavirus cases) में एक बार फिर सें संक्रमण का मामला सामने आया है. यहां से दो पुरूष और एक महिला संक्रमित पाये गये हैं. हिंदपीढ़ी के मामले समेत रांची में पिछले 24 घंटे में कुल नौ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत (Corona death jharkhand) हो चुकी है. कुल 630 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं और फिलहाल 963 एक्टिव केस (Coronavirus active cases) हैं.

Live Updates
10:32 PM. 12 Jun 20 10:32 PM. 12 Jun

झारखंड में आज मिले 50 नये पॉजिटिव मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1657 हुई

रांची : झारखंड में शुक्रवार को 50 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1657 हो गयी है. आज मिले पॉजिटिव मामलों में चतरा से 3, गुमला से 19, सिमडेगा से 4, पूर्वी सिंहभूम से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 4, लातेहार से 2, पलामू से 7, रामगढ़ से 4 और रांची (रिम्स) से 3 मिले हैं.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

रामगढ़ में 8 लोगों ने कोरोना से जीती जंग

रामगढ़ जिले के आठ लोगों ने कोरोना से जंग जीती. सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और 7 दिनों तक होम कोरेंटिन में रहने के लिए कहा गया.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना के 8 मरीजों को मिली छुट्टी

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 8 लोगों को कोरोना वायरस से मुक्त घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

साहिबगंज जिला अब कोरोना से मुक्त

साहिबगंज के तीनों COVID19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गये हैं. पहले एक और बाद में दो मरीजों को राजमहल के कोविड अस्पताल से छुट्टी मिली. साहिबगंज जिला में अब कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

रांची के दो बड़े अस्पतालों में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज

झारखंड में 12 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित दो नये मरीज मिले हैं. राज अस्पताल और आलम अस्पताल में एक-एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं. दोनों ने निजी लैब से अपने सैंपल की जांच करवायी थी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1609 हो गयी है.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

बसिया में कोरोना का एक मरीज स्वस्थ होकर घर गया

गुमला के बसिया प्रखंड में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. प्रखंड में कुल 6 कोरोना के मरीज मिले थे, जिसमें अब तक 4 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. आज जिस मरीज को छुट्टी दी गयी, वह मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट में दिहाड़ी मजदूर था. पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटा था. आते ही प्रशासन ने इसे ब्लॉक कोरेंटिन में रखा और उसकी जांच करायी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.

7:24 PM. 12 Jun 20 7:24 PM. 12 Jun

गुमला का सिसई प्रखंड कोरोना से मुक्त

गुमला जिला का सिसई प्रखंड कोरोना से मुक्त क्षेत्र बन गया है. शुक्रवार को सातवां कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य होकर गुमला आइसोलेशन से रेफरल अस्पताल लौटा. यहां उसे गुलदस्ता, मास्क एवं उपहार देकर घर विदा किया गया है. उससे कहा गया कि वह जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करे. प्रखंड के 6 लोग पहले ही स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

12:45 PM. 12 Jun 20 12:45 PM. 12 Jun

झारखंड में कोरोना जांच के लिए लिये एक लाख लोगों के सैंपल

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा (1,01,609) लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं. इनमें से 1,00,170 की जांच हो चुकी है. कुल 1607 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. 11 जून को प्रदेश में 56 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये.

12:45 PM. 12 Jun 20 12:45 PM. 12 Jun

झारखंड में कोरोना के 1607 पॉजिटिव मामले, 969 एक्टिव मरीज

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1607 हो गयी है. इस वक्त राज्य में 969 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.

10:22 AM. 12 Jun 20 10:22 AM. 12 Jun

अब कोरोना वायरस के मामले घटने की उम्मीद

झारखंड में एक मई से पांच जून तक प्रवासी काफी संख्या में आ रहे थे. हलांकि अब उनके आने का सिलसिला अब थोड़ा कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि 15 जून के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आयेगी. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि मई में जितने प्रवासी आये थे. उसकी तुलना में जून में प्रवासियों का आना कम हो गया है.

10:22 AM. 12 Jun 20 10:22 AM. 12 Jun

एक लाख से अधिक सैंपल की हुई जांच

झारखंड में कोरोना सैंपल का जांच एक लाख से पार हो गया है. 24 मार्च से शुरू हुई जांच में अब तक एक लाख एक हजार 609 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. बता दे कि 21 मार्च से को रांची में पहला मरीज मिला था उसके बाद से लगातार राज्य से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे. राज्य में कोरोना संक्रमण से अब कोई जिला अछूता नहीं है.

7:53 AM. 12 Jun 20 7:53 AM. 12 Jun

संक्रमितों में प्रवासियों की संख्या अधिक

राज्य में कुल 1599 संक्रमितों में 1311 प्रवासी है. जब से राज्य में प्रवासी मजदूरों का आना शुरू हुआ उसके बाद से राज्य में लागातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे. सबसे अधिक प्रवासी सिमडेगा जिले से हैं. यहां 225 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में यहां से कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आये हैं.

मुख्य बातें

coronavirus in Jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1609 पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में 2 नये मामले (new coronavirus cases) सामने आये हैं. रांची के हिंदपीढ़ी (Hindipiri new coronavirus cases) में एक बार फिर सें संक्रमण का मामला सामने आया है. यहां से दो पुरूष और एक महिला संक्रमित पाये गये हैं. हिंदपीढ़ी के मामले समेत रांची में पिछले 24 घंटे में कुल नौ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत (Corona death jharkhand) हो चुकी है. कुल 630 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं और फिलहाल 963 एक्टिव केस (Coronavirus active cases) हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >