रांची: अक्षय तृतीया को लेकर ज्वेलरी बाजार तैयार, एडवांस बुकिंग करा रहे लोग

Ranchi News: अक्षय तृतीया को लेकर रांची के बाजारों में जबरदस्त रौनक है. ज्वेलरी दुकानों में लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार अलग-अलग तरह के ऑफर भी दे रहे हैं.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: अक्षय तृतीया को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के बाजारों में उत्साह साफ देखा जा रहा है. ग्राहकों के लिए ज्वेलरी बाजार पूरी तरह से तैयार है. अक्षय तृतीया के दिन अधिक भीड़ से बचने और शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं. यही नहीं, सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए कई दुकानदारों ने गोल्ड रेट प्रोटेक्शन भी ऑफर दिया है. इस ऑफर के तहत आप जिस दिन गहनों की बुकिंग करेंगे, उसी कीमत या कीमत घटने की स्थिति पर संबंधित दिन का ही रेट लगेगा. इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. खास मौके को भुनाने के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं. ज्वेलरी बाजार में ऑफरों की बारिश शुरू हो चुकी है. 

लाइटवेट ज्वेलरी कलेक्शन, पर लुक में हेवी 

अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में लाइटवेट कलेक्शन पर जोर दिया गया है. ब्रांडेड कंपनियों से लेकर स्थानीय दुकानदारों ने ज्वेलरी के नए-नए कलेक्शन मंगाए हैं. कई ऐसे कलेक्शन हैं, जो देखने में भले ही हेवी लगते हैं, लेकिन ये लाइटवेट कलेक्शन में मौजूद हैं. नए-नए कलेक्शन के साथ-साथ खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं. दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़ कर एक शानदार ऑफर दे रहें हैं. 

यह है ऑफर 

कहीं, मेकिंग चार्ज पर छूट, तो कहीं लाखों की खरीदारी पर सोने-चांदी के सिक्के गिफ्ट में दिए जा रहे हैं. कई जगहों पर हीरे के आभूषणों पर फ्लैट जीरो फीसदी मेकिंग चार्ज जैसे ढेरों लुभावने ऑफर दिए जा रहें हैं. सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 10 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक छूट, तो डायमंड ज्वेलरी की कीमतों पर 20-25 प्रतिशत प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. वहीं, कई दुकानदार बाजार भाव से कम कीमत पर सोने के गहने उपलब्ध करा रहे हैं. इसमें 25 प्रतिशत भुगतान के साथ वर्तमान कीमतों पर रेट को लॉक करा सकते हैं. वहीं, पुराने सोने के गहनों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज मूल्य दिया जा रहा है. 

शुभ दिन पर प्रोपर्टी में निवेश कर रहे लोग

अक्षय तृतीया पर सोना निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है. लोग इससे आगे बढ़ कर रियल इस्टेट में भी निवेश कर रहे हैं. झारखंड चेंबर के महासचिव और डेवलपर रोहित अग्रवाल ने कहा कि लोग बड़े त्योहारों या शुभ दिनों पर बड़े आर्थिक फैसले लेना पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि लोग इस दिन अपनी प्रोपर्टी का रजिस्ट्री करा रहे हैं. वहीं, पीतल से बने सामानों की खरीदारी भी होती है. इसे लेकर दुकानदार तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >