JAC Board Result: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, टॉप 10 में 44 में से 34 लड़कियां

झारखंड 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. मैट्रिक के रिजल्ट में इस साल टॉप 10 में इस वर्ष 44 विद्यार्थी हैं. जिसमें 34 लड़कियां हैं.

रांची : झारखंड एकेडिमिक काउंसिल ने शुक्रवार को रिकॉर्ड समय से पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है. टॉप 10 में इस वर्ष 44 विद्यार्थी हैं. जिसमें 34 लड़कियां हैं. और सिर्फ 10 लड़के हैं. इसमें हजारीबाग जिले की ही 20 लड़कियां हैं. लेकिन वहीं अगर हम टॉप 5 की लिस्ट देखें तो उसमें 6 लोग हैं. जिसमें 4 लड़कियां हैं और सिर्फ 2 लड़के हैं.

ज्योत्सना ज्योति है टॉप पर

जैक 10 बोर्ड के रिजल्ट में ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है. वह इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा है. टॉप 3 इसी विद्यालय की छात्राएं काबिज है. दूसरे स्थान पर सना कुमारी, तीसरे स्थान पर करिशमा कुमारी और सृष्टि सौम्या है. जबकि चौथे स्थान पर तीन नाम है. जिसमें से 2 रांची के हैं, जबकि 1 छात्रा इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की है. इस स्थान पर प्रतिभा महतो, सुमित कुमार महतो और सुप्रिया कुमारी है.

पास परसेंटेज के मामले में भी लड़कियां आगे

इस साल 10 की परीक्षा में कुल 4,18,623 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिसमें 3,78,398 छात्र सफल हुए. जिसमें 1,77,849 लड़के हैं जबकि 2,00,549 लड़कियां शामिल हैं. लड़कियों का पास परसेंटेज जहां 91% है तो वहीं, लड़कों का 89.70% है. अगर आप भी अपना मैट्रिक का रिजल्ट देखने चाहते हैं तो जैक का आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा. गौरतलब है कि जैक ने इस साल 6 से 26 फरवरी 2024 के बीच परीक्षा आयोजित की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >