ओके ::::::: इटकी इलेवन की टीम बनी चैंपियन

इलेवन स्टार कुंदी के तत्वावधान में कुंदी मैदान में खेले गये टी-10 लीग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटकी इलेवन क्रिकेट क्लब ने कुंदी इलेवन को पांच विकेट से पराजित कर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.

इटकी.

इलेवन स्टार कुंदी के तत्वावधान में कुंदी मैदान में खेले गये टी-10 लीग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटकी इलेवन क्रिकेट क्लब ने कुंदी इलेवन को पांच विकेट से पराजित कर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबले में कुंदी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए इटकी इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. विजेता टीम इटकी इलेवन को सज्जाद अंसारी व उप विजेता कुंदी इलेवन को गुलाम राजिक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. फाइनल मैच के मन ऑफ द मैच अशरफ, मैन ऑफ द सीरीज रोहित गोप को दिया गया. इससे पूर्व कुंदी इलेवन बनाम हुसीर इलेवन और कोटा नाइट राइडर्स बनाम इटकी इलेवन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. विजेता टीम को 30,000, उपविजेता को 20,000 वहीं तीसरे और चतुर्थ स्थान पर रही टीमों को 6000-6000 रुपये नकद दिया गया. प्राइज वितरण समारोह में जमील अख्तर, मेराज, मोइन, सिद्दीक अंसारी, एजाज, वसीम, परवेज, रियासत अंसारी, राकेश गोप, परवेज अबीद, गणेश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >