IT की बड़ी कार्रवाई, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले CM के सलाहकार और JMM नेता के ठिकानों पर छापा

IT Raid: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सलाहकार के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. तकरीबन 9 जगहों पर ये छापा पड़ा है.

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले आयकर विभाग ने एक बार फिर छापा मारा है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोल्हान के जेएमएम नेता गणेश चौधरी, बिजनेस मैन उदय सिंह से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार रांची और जमशेदपुर के तकरीबन 9 जगहों पर ये छापा पड़ा है. हालांकि इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी नहीं मिली है.

26 अक्टूबर को भी पड़ा था छापा

बता दें कि इससे पहले 26 अक्टूबर को भी इनकम टैक्स ने झारखंड के कई इलाकों में छापा मारा था. आयकर की टीम को हवाला के माध्यम से धन की लेन देन की सूचना मिली थी. तीन दिन तक चले इस रेड में हवाला कारोबारियों के ठिकाने से 150 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये थे. इसमें 70 से लाख रुपये को जब्त कर बैंक में जमा करा दिया गया है. साथ ही 150 खातों को फ्रीज करने आदेश भी दे दिया है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: आधी आबादी पर केंद्रित हुआ चुनाव, घुसपैठ की पिच पर जमकर हो रही लड़ाई

35 ठिकानों पर पड़ा था छापा

3 दिनों तक चले इस छापेमारी में रांची, जमशेदपुर कोलकाता समेत कुल 35 ठिकनों पर छापा पड़ा था. इसमें जमशेदपुर के तीन व्यापारियों संजय पलसनिया, संजय अग्रवाल और शरद पोद्दार भी शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों की टीम को मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस के माध्यम से हवाला कारोबार संबंधित सबूत मिले थे. जब उसे विशेषज्ञों की टीम से जांच कराया गया तो करोड़ों रुपये के लेन-देन का ब्योरा पता चला था. जिसकी पहचान करने का प्रयास अब तक जारी है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: सुदेश महतो ने आजसू का संकल्प पत्र किया जारी, कहा-अबकी बार रोजगार देनेवाली सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >