हिंदुओं को शास्त्र की रक्षा के लिए शस्त्र रखना जरूरी : सांसद

पहले शस्त्र का उपयोग केवल प्रदर्शन के लिए होता था. वर्तमान समय में शास्त्र की रक्षा के लिए शस्त्र रखना जरूरी है.

बचरा चार नंबर मैदान में रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच शस्त्र का वितरण

प्रतिनिधि, पिपरवार

पहले शस्त्र का उपयोग केवल प्रदर्शन के लिए होता था. वर्तमान समय में शास्त्र की रक्षा के लिए शस्त्र रखना जरूरी है. उक्त बातें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बचरा चार नंबर मैदान में रामनवमी अखाड़ा समितियों को शस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर सबसे ज्यादा प्रहार हो रहा है. जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. हिंदुओं के त्योहारों में पत्थर फेंके जाते हैं. जबकि हिंदू समुदाय कभी किसी धर्म विशेष के त्योहार पर ऐसी हरकत नहीं करता है. उन्होंने हजारीबाग में मंगला जुलूस की घटना का जिक्र करते हुए सवाल खड़ा किया कि क्या अब हिंदुओं को जुलूस निकालने के लिए रास्ते व गाने का चयन किसी समुदाय विशेष से इजाजत लेकर करनी होगी? सांसद ने रामनवमी समितियों को हथियारों का दुरुपयोग नहीं करने का आग्रह करते हुए इस्तेमाल एकता व शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कहा. इसके अलावा बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. अंत में सांसद ने दर्जन भर अखाड़ा समितियों को परंपरागत हथियार लाठी और तलवार भेंट की. कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार शर्मा व संचालन लक्ष्मण मंडल व रवींद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, एसके चौधरी, रीना देवी, पूनम देवी, मणिलाल महतो, संजय कुमार सिंह, धनराज भोक्ता, सुनील प्रसाद, मोहन महतो, सत्येंद्र नारायण सिंह, माधुरी देवी, महेश विश्वकर्मा, कृष्णा राम सहित काफी संख्या में भाजपा व विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >