Ranchi News: जेपीएससी : 110 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 22 से

चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 110 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए अब इंटरव्यू 22 से 25 मई तक आयोग कार्यालय में लिया जायेगा.

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 110 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए अब इंटरव्यू 22 से 25 मई तक आयोग कार्यालय में लिया जायेगा. पूर्व में इंटरव्यू की तिथि पांच से आठ मई 2025 तक निर्धारित थी, जिसे स्थगित कर नयी तिथि निर्धारित की गयी. इस नियुक्ति परीक्षा में झारखंड स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं.

सत्यापन 22 से 25 अप्रैल 2025 तक किया था

आयोग ने आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों के कागजात का सत्यापन 22 से 25 अप्रैल 2025 तक किया था. आवेदन करनेवाले 441 अभ्यर्थियों के आवेदन मापदंड पूरा नहीं होने पर रद्द कर दिये गये हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग में यह नियुक्ति परीक्षा वर्ष 2022 से चल रही है. कागजात सत्यापन के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को दो बार मौका दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >