Internet Down in Jharkhand: समय से 3 घंटे पहले ही बंद कर दी इंटरनेट, सुबह 5 बजे से लोग परेशान

Internet Down in Jharkhand: झारखंड के सभी 24 जिलों में इंटनेट सेवा ठप है. शुक्रवार को सुबह 8 बजे से इंटरनेट डाउन करने का आदेश था, लेकिन 5 बजे से ही बंद कर दिया गया.

Internet Down in Jharkhand: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) के तत्वावधान में 21 और 22 सितंबर को आयोजित सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) के दौरान सरकार ने सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 5:30 घंटे इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किया है. लेकिन, राजधानी रांची समेत झारखंड के लगभग सभी जिलों में सुबह 5 बजे से ही इंटरनेट सेवा ठप रही. लोग परेशान रहे.

सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी परीक्षा

परीक्षा 3 पालियों में सुबह 8:30 बजे से अपराह्न 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा के दौरान सुबह 8:30 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक राज्य में इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया था. झारखंड सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में सभी मोबाइल ऑपरेटिंग कंपनियों को निर्देश दिया था. उक्त परीक्षा के माध्यम से विभिन्न संवर्ग के 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तैयार किया है प्लान

परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्लान तैयार किया है. सभी जोनल आइजी, रेंज डीआइजी और जिलों के एसपी को सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं. प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए चार लेयर का प्लान तैयार किया गया है.

जिला स्तर पर निगरानी के लिए बने हैं अस्थायी कंट्रोल रूम

जिलास्तर पर निगरानी के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की व्यवस्था की गयी है. पेपर लीक से संबंधित कोई अफवाह या झूठी खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से फैलानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.

JSSC CGL परीक्षा से जुड़ी खास बातें

  • शनिवार- रविवार को तीन पालियों में सुबह 8:30 से शाम पांच बजे तक होगी परीक्षा.
  • परीक्षा के लिए 823 केंद्रों पर 6.39 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल.
  • परीक्षा के माध्यम से विभिन्न संवर्ग के 2025 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.
  • परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए डीजीपी ने तैयार किया प्लान.
  • सभी जोनल आइजी, रेंज डीआइजी और जिलों के एसपी को दिया गया टास्क.
  • सभी जिलों में होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस की पुलिस ने शुरू की जांच.

जिलों के एसपी को मिले हैं ये निर्देश

  • प्रश्नपत्र को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं उसके चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें.
  • परीक्षा केंद्रों के परिसर के अतिरिक्त मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें.
  • केंद्र के आसपास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करनेवालों पर कड़ी निगरानी रखी जाये.
  • ट्रेनों में भी जीआरपी और आरपीएफ से समन्वय बनाकर निगरानी रखी जाये.
  • साइबर सेल के सहयोग से सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाये.

Also Read

JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

झारखंड के जमशेदपुर में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू, बीजेपी नेता गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >