रांची. मारवाड़ी सहायक समिति रांची की महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता पहल अपनों की उड़ान की तृतीय बैठक मारवाड़ी भवन में हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर आपस में जुड़ने, प्रेरित होने, नये अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा सहयोग और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना था.
पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ने का आह्वान
मुख्य वक्ता डॉ साक्षी शर्मा ने महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें.
कार्यक्रम के दौरान सीएस शिखा अग्रवाल और शुभ्रा जालान ने भी अपनी प्रस्तुति दी. इस दौरान महिला उद्यमिता और आपसी सहयोग से आगे बढ़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.
समिति के पदाधिकारियों ने किया सहयोग
कार्यक्रम में चेयरपर्सन शिखा जैन अग्रवाल, को-चेयरपर्सन मोनिका अग्रवाल और खुशबू अग्रवाल मौजूद रहीं. मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अरुण भारतीया समेत को-कन्वीनर्स और कार्यकारिणी सदस्यों का आयोजन में सहयोग रहा.
