रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, जानें आज कोलकाता के लिए कब खुलेगी ट्रेन

Indian Railways News: रांची से हावड़ा तक चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन हो गया है. जानें 7 दिसंबर को रांची से कब खुलेगी यह ट्रेन.

Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच चलने वाली रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है. अगर आपने भी शनिवार को कोलकाता जाने के लिए इस ट्रेन का टिकट कटाया है, तो घर से निकलने से पहले जान लें कि यह ट्रेन आज कब खुलेगी.

14:45 बजे रांची से खुलेगी रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय (Departure Time) में बदलाव हुआ है. यह ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित समय 13:45 बजे की बजाय 14:45 बजे रांची से खुलेगी.

लिंक रेक के विलंब की वजह से बदला ट्रेन का प्रस्थान समय

सीपीआरओ ने कहा है कि लिंक रेक देर से चल रही है. इसलिए 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है. शताब्दी एक्सप्रेस सुबह हावड़ा से रांची के लिए खुलती है. यही ट्रेन वापस रांची से हावड़ा के लिए रवाना होती है.

Also Read

दक्षिण भारत के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का रूट बदल गया है, यात्रा से पहले पढ़ लें डिटेल

Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >