31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार

Indian Railways News: 31 मार्च के बाद झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बंद हो जाएंगे. धनबाद और गोमो होकर चलने वाली ट्रेनों के विस्तार का इंतजार है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Indian Railways News: मार्च का महीना अब खत्म होने वाला और इसके साथ 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल 2026 से झारखंड से होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी खत्म होने वाले हैं. यात्रियों को खासकर धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के अवधि विस्तार का इंतजार है. बताया जा रहा है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा. धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है. अगर इस पर पहल होती है, तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत कई दूसरी ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है.

कब किस ट्रेन का लगेगा आखिरी फेरा

  • 30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी. स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है. 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है.
  • 25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है.
  • 30 मार्च को 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी. 30 मार्च को 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल चलेगी. हालांकि गया होकर चलने के कारण इस ट्रेन में अधिकांश सीट खाली है. जबकि मौर्य एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है.
  • 27 मार्च को 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल अंतिम फेरा के लिए रवाना होगी. इसमें लंबी वेटिंग चल रही है. वहीं, 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल के स्लीपर में सीट है लेकिन एसी क्लास में वेटिंग चल रही है.

गोमो होकर चलने वाली ट्रेन

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन गोमो से होकर चल रही 27 मार्च तक शुक्रवार को 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खुर्दा रोड स्पेशल और 29 मार्च तक रविवार को 01930 खुर्दा रोड -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल चलेगी.
  • 30 मार्च तक सोमवार व बुधवार को 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और एक अप्रैल तक बुधवार को 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चलनी है. दोनों ओर से इसकी डिमांड है. वेटिंग चल रही है. वहीं 27 मार्च तक शुक्रवार को 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल में लंबी वेटिंग है.

इसे भी पढ़ें: बरकाकाना स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन कराने की मांग

विस्तार का इंतजार

09039 उधना-धनबाद स्पेशल और 09040 धनबाद-उधना स्पेशल को अभी तक विस्तार नहीं मिल पाया है. हालांकि, धनबाद रेल मंडल की ओर से इस ट्रेन के विस्तार की की मांग की गई है. अब देखना यह है कि भारतीय रेलवे की ओर से इस ट्रेन का विस्तार मिलता है या नहीं.

इसे भी पढ़ें: हटिया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से गिरा कोकर रांची का किशोर, इलाज के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >