24 मई को झारखंड होकर चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, जानें क्या है इसकी वजह

जमशेदरपुर चक्रधरपर रेल मंडल में कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के बीच सामान्य ऊंचाई के सबवे की शुरुआत के लिए 24 को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है.

जमशेदरपुर चक्रधरपर रेल मंडल में कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के बीच सामान्य ऊंचाई के सबवे की शुरुआत के लिए 24 को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है. इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली हावड़ा-मुंबई दुरंतो, टाटा -बिलासपुर सहित आठ ट्रेनों को 24 मई को रद्द करने का फैसला किया गया है.

रेलवे ने 18109-18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 08167-08168 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू स्पेशल, 18113-18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 18125-18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस,

18107-18108 राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18175-18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस, 2262 हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. 12261 मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस को यात्रा 23 मई को भी रद्द किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >