सूर्य किरण टीम ने 6 एयरक्राफ्ट के साथ किया रिहर्सल, रांची के इस इलाके में 20 अप्रैल तक निषेधाज्ञा

Indian Airforce Air Show in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में एयर शो की तैयारी पूरी हो चुकी है. सूर्यकिरण विमान रिहर्सल में जुट गये हैं. रांची के लोग पहले तो एक साथ इतने विमानों की गर्जना से परेशान हो उठे, लेकिन जब उन्हें सच्चा का पता चला, ते वे रोमांचित हैं. पूरी रांची को इस इशो का इंतजार है.

Indian Airforce Air Show in Ranchi| झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी मैदान और उसके आसपास 20 अप्रैल की रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. निषेधाज्ञा शुक्रवार 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गयी है. इससे पहले, गुरुवार को भारतीय वायुसेना के एयर शो का रिहर्सल हुआ. सुबह करीब 10:15 बजे से 10:45 बजे तक सूर्य किरण टीम ने 6 एयरक्राफ्ट के साथ रिहर्सल किया. दोपहर 2 बजे दोबारा रिहर्सल किया गया. एयर शो का रिहर्सल शुरू होते ही अचानक तेज गर्जन के साथ नामकुम इलाका गूंज उठा. 6 एयरक्राफ्ट एक साथ आसमान को चिरते हुए आगे बढ़े. आसमान में करतब दिखा रहे एयरक्राफ्ट को पहली बार देख ग्रामीण शुरू में डर गये, लेकिन बाद में जब उन्हें एयर शो का पता चला, तो वे उत्साहित नजर आये. रिहर्सल के दौरान 4 एयरक्राफ्ट एक साथ और 2 एयरक्राफ्ट उनसे कुछ दूरी पर दायें-बायें मुड़कर करतब दिखाते नजर आये.

आर्मी ग्राउंड की 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा आज से

एयर शो के मद्देनजर आर्मी ग्राउंड की 200 मीटर की परिधि में 18 अप्रैल की सुबह छह बजे से 20 अप्रैल की रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. शो के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्मी ग्राउंड की 200 मीटर की परिधि में मांस-मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि पक्षियों का जमावड़ा न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका रहे. इस संबंध में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को ही आदेश जारी कर दिया.

एयरपोर्ट पर मौजूद सूर्यकिरण विमान. फोटो : प्रभात खबर

एयरपोर्ट पर 10 विमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

नामकुम के आर्मी मैदान में 19 और 20 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का एयर शो होने वाला है. इसको लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि 10 विमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल से मिले डीसी, एयर शो का दिया निमंत्रण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राजभवन में भेंट की. उपायुक्त ने 19 एवं 20 अप्रैल को रांची के नामकुम में आयोजितच होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Maiya Samman Yojana: इस आसान तरीके से चेक करें अपने मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >