Ranchi News : भारत आनेवाले दिनों में महाशक्ति बनकर उभरेगा : संजय सेठ

भारत आनेवाले दिनों में महाशक्ति बनकर उभरेगा. इस दिशा में प्रयास शुरू हो गया है.

सेवा भारती की पत्रिका सेवा सुरभि के 26वें वार्षिकांक वैश्विक चेतना और युवा शक्ति का लोकार्पण

रांची. भारत आनेवाले दिनों में महाशक्ति बनकर उभरेगा. इस दिशा में प्रयास शुरू हो गया है. उक्त बातें सेवा भारती की पत्रिका सेवा सुरभि के 26वें वार्षिकांक वैश्विक चेतना और युवा शक्ति के लोकार्पण के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कही. वे सेवा भारती द्वारा शौर्य सभागार जैप वन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की पहचान पूरे विश्व में उनके अदम्य साहस व कार्य के कारण बनी है. विश्व की हर बड़ी कंपनी में भारतीय व्यक्ति शीर्ष पर बने हैं. हम आज आयातक की भूमिका से निर्यातक की भूमिका में आ गये हैं. हमारे देश के युवाओं ने हाल के दिनों में अपने साहसिक कार्यों से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है. उन्होंने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि यह 100 वर्षों में प्रवेश करें. यही हमारी शुभकामना है. विशिष्ट अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है. हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. संस्था के वरिष्ठ संरक्षक सह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एचपी नारायण ने कहा कि हमें हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है. इस अवसर पर सेवा भारती का कार्य परिचय ऋृषि पांडेय ने कराया. अध्यक्षीय भाषण एनएन पांडेय ने दिया. पत्रिका के बारे में सलाहकार संपादक चंदन मिश्रा ने प्रकाश डाला. अतिथियों का स्वागत संस्था के न्यासी चंद्रकांत रायपत ने किया. रिंकू बनर्जी की ओर से मंगलाचरण, मालविका मुखर्जी के निर्देशन में छात्रों द्वारा नृत्य, शीखा कुमारी व प्रवीण दीक्षित द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रा तान्या मिश्रा द्वारा एकल गीत पेश किया गया. राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने संबोधन किया. संचालन राजश्री जयंती ने किया. इस अवसर पर कलाकारों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में गुरुशरण शर्मा, गिरिश मल्होत्रा, ओम प्रकाश केजरीवाल, डॉ सुष्मिता पांडेय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >