रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच कल, मकानों की छतों पर तैनात रहेंगे हथियारबंद सुरक्षाकर्मी

IND vs SA 2nd ODI|Ranchi|JSCA Stadium|बिग बाजार से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के स्टेडियम के रास्ते में जितनी भी ऊंची बिल्डिंग (सड़क के दोनों ओर) हैं, उन पर हथियारबंद पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.

IND vs SA 2nd ODI|Ranchi|JSCA Stadium|झारखंड की राजधानी रांची में कल यानी 9 अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला जायेगा. भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने पुख्ता इंतजामात किये हैं. क्रिकेटर्स की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.

चार आईपीएस अधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेवारी

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इंटरनेशनल वन-डे क्रिकेट मैच की सुरक्षा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारी तैनात रहेंगे. इनकी मदद के लिए 29 डीएसपी को ड्यूटी पर लगाया गया है. इनके अलावा इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार रैंक के 500 पुलिस पदाधिकारियों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है.

Also Read: बंगाल की खाड़ी से चली नमी वाली हवा, 9 अक्टूबर को रांची में होगी बारिश, IND vs SA मैच पर क्या होगा असर?
JSCA स्टेडियम में तैनात रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी

ओवरब्रिज के निकट स्थित होटल रेडिशन ब्लू (Hotel Redisson Blue) से जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. स्टेडियम के चारों ओर 1500 जवान तैनात रहेंगे. बिग बाजार से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के स्टेडियम के रास्ते में जितनी भी ऊंची बिल्डिंग (सड़क के दोनों ओर) हैं, उन पर हथियारबंद पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.

स्टेडियम तक के रास्ते पर होगी कड़ी निगहबानी

रेडिशन ब्लू होटल से लेकर स्टेडियम तक खिलाड़ियों के जानेवाले रास्ते के दोनों तरफ ऊंची बिल्डिंग पर भी हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी, ताकि किसी भी तरह का खतरा उत्पन्न न हो. हाेटल में डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती सुरक्षा को लेकर की जायेगी. नौ अक्तूबर को मैच के दिन होटल से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक सड़क किनारे दोनों ओर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों पर हथियार से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी.

सादे वेश में तैनात रहेंगे स्पेशल ब्रांच के अधिकारी

झारखंड में हो रहे इस इंटरनेशनल आयोजन को सफल बनाने के लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-10), जैप इको, रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), आईआरबी के जवानों के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया जा रहा है. इतना ही नहीं, स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी सादे लिबास में जगह-जगह तैनात किये जायेंगे, जो किसी भी गड़बड़ी की आशंका को नाकाम करेंगे.

रांची में भारत ने इंग्लैंड को हराया, ऑस्ट्रेलिया से हारा

उल्लेखनीय है कि रांची में 19 जनवरी 2013 को जेएससीए स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था. 8 मार्च 2019 को पिछला मैच यहां खेला गया था. पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जबकि पिछला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से पराजित किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रनों से हरा दिया था. तीसरा मैच रविवार (9 अक्टूबर 2022) को होने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >