Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में 'इंडिया' की सरकार, Axis माय इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 24 से 25 सीटें

Jharkhand Exit Polls 2024: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

Jharkhand Exit Polls 2024: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 52 से 53 सीटें मिल रही है. वहीं, एनडीए को 24 से 25 और अन्य को 2 से तीन सीटें मिल रही है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए झारखंड विधानसभा चुनाव हार रही है.

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक 81 विधानसभा सीटों में से

इंडिया: 49-59 सीटें
एनडीए: 12-17 सीटें
जेकेएलएम: 1-4 सीटें
अन्य 0-2 सीटें

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए चुनाव हार रही है. एक बार फिर प्रदेश में इंडिया की सरकार बनने जा रही है. वहीं, झारखंड में विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है.

बुधवार को दूसरे दौर का हुआ मतदान

बुधवार को झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए. झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था. अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. झारखंड में एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है. एनडीएम में आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल शामिल है.

क्या है अन्य एग्जिट पोल का अनुमान

मैट्रिज के एग्जिट पोल में झरखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 42 से 47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा. वहीं, जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25 से 30 सीटेंही मिलेंगी. पीपुल्स प्लस के सर्वे में भी झारखंड में एनडीए को 44 से 53 सीटें और ‘इंडिया’ गठबंधन को 25 से 37 सीट हासिल हो सकती हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में हुई बंपर वोटिंग, ईवीएम में बंद हुई 528 प्रत्याशियों की किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >