Cricket: अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

संत जेवियर्स स्कूल के तत्वावधान में छठवीं अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेँट का उदघाटन प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेन ने किया.

रांची. संत जेवियर्स स्कूल के तत्वावधान में छठवीं अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेँट का उदघाटन प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेन ने किया. इस अवसर पर अंकित रंजन के पिता अनिल शर्मा, मो वसीम, उजैर सहित अन्य मौजूद थे. पहले दिन दो मैच खेले गये. पहले मैच में आरसीए ने सीएइ मथुरा को 21 रन से हराया. दूसरे मैच में जैप क्रिकेट अकादमी ने अमर क्लब कोलकाता को 77 रन से पराजित किया. रांची क्रिकेट अकादमी: 7/141(रवि 40, हर्ष 39, ईश्वर व नितिन दो-दो विकेट). सीएइ मथुरा: 120 रन (रोहित 25). जैप क्रिकेट अकादमी: 2/124 (शिवांक 30, अरमान 37, राहुल 22). अमर क्लब: 47 रन (राहुल पांच विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >