Coronavirus Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना ब्‍लास्‍ट, 90 नये मामलों के साथ राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या 1513 हुई

coronavirus in jharkhand update : रांची : झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में अब तक 1513 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. इनमें से आठ की मौत हो चुकी है. लोहरदगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:18 PM. 10 Jun 20 10:18 PM. 10 Jun

झारखंड में कोरोना के 90 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1513 हुई

झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. बुधवार को 90 नये मामले सामने आये. जिसमें सिमडेगा 31, पाकुड़ 13, कोडरमा 12, पलामू 7, हजारीबाग 7, पू सिंहभूम 7, लोहरदगा 5, चतरा 5, खूंटी 2 और जामताड़ा से 1 पॉजिटिव केस सामने आये. इसके साथ ही राज्‍य में कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1513 हो गयी है.

1:05 PM. 10 Jun 20 1:05 PM. 10 Jun

1423 कोरोना पॉजिटिव, 559 मरीज स्वस्थ, 856 एक्टिव मामले

झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1423 पहुंच चुका है, लेकिन राहतभरी खबर ये है कि 559 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल 856 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

लॉकडाउन अवधि की फीस माफ

हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड के ग्राम चलकुशा स्थित हॉली एंजल पब्लिक स्कूल ने लॉकडाउन अवधि की फीस माफ कर दी है. इससे अभिभावकों को आर्थिक राहत मिली है. स्कूल के प्रबंधक अमरजीत कुमार (सोनू कुमार) ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक 700 से ज्यादा बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. लॉकडाउन के कारण बच्चों के अभिभावकों का रोजगार ठप है. इसलिए स्कूल ने फीस माफ कर दी है.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

इमरजेंसी में बाहर निकलने की इजाजत

चतरा : कंटेनमेंट जोन घोषित गांवों में दुकानें भी बंद हैं. आपातकालीन स्थिति में ही घर से निकलने दिया जा रहा है. दूसरी ओर जिले के 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन में जांच के बाद निगेटिव आई. उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

चार साल का बच्चा समेत छह नये कोरोना संक्रमित

चतरा : चतरा जिले में मंगलवार की शाम छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जिसमें कान्हाचट्टी बाराबागी के तीन व पथलगड्डा के मेराल के तीन शामिल हैं. इसमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल है. सभी कोरोना संक्रमित मरीज दूसरे प्रदेश से आये हुए हैं. संक्रमित लोगों को जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही कोरेंटिन सेंटर से छोड़ दिया गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

कोरोना संक्रमण पर सरकार की नजर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में जीवन और जीविका के बीच चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन को चुनना होगा. जीवन रहा तो जीविका के लिए आगे बढ़ सकेंगे. राज्य में कोरोना संक्रमण पर सरकार की नजर है. सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया जा रहा है. सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ लॉक डाउन पर निर्णय लेगी.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

14 जिलों में 88 नये संक्रमित

जिला संक्रमण

पू सिंहभूम 10

गुमला 12

खूंटी 01

लातेहार 05

लोहरदगा 01

रामगढ़ 07

सरायकेला 03

सिमडेगा 08

प. सिंहभूम 12

चतरा 06

पलामू 02

रांची 03

कोडरमा 16

गढ़वा 02

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

2734 सैंपल की हुई जांच

राज्य में मंगलवार को 2734 सैंपल की जांच की गयी. अब तक राज्यभर में 97695 सैंपल लिये जा चुके हैं. इनमें से 95099 सैंपल की जांच हो चुकी है. बैकलॉग में फिलहाल 2596 सैंपल बचे हैं.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

40 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में मंगलवार को 40 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिये गये हैं. पूर्वी सिंहभूम से नौ, हजारीबाग से 10, खूंटी से दो, कोडरमा से पांच, लोहरदगा से आठ, पाकुड़ से दो, पलामू से एक, साहेबगंज से एक और सिमडेगा से दो मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही पूरे राज्य में 559 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

11:25 AM. 10 Jun 20 11:25 AM. 10 Jun

बांग्लादेश से कोडरमा लौटे नौ लोग संक्रमित

मिशन वंदे भारत के तहत कोडरमा में बांग्लादेश से लौटे नौ लोग संक्रमित मिले हैं. कोडरमा में 16 संक्रमित मिले हैं. शेष सात लोग दिल्ली से लौटे हैं.

7:38 AM. 10 Jun 20 7:38 AM. 10 Jun

रिम्स का एक कर्मचारी संक्रमित, बोकारो की महिला की मौत

रिम्स का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. रिम्स के सर्जरी विभाग में गढ़वा का एक मरीज, न्यूरो वार्ड में 12 साल का एक बच्चा भी संक्रमित पाया गया है. रामगढ़ का एक व्यक्ति इलाज कराकर चला गया था, वह भी संक्रमित मिला है.

7:38 AM. 10 Jun 20 7:38 AM. 10 Jun

कोरोना से आठवीं मौत

रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बोकारो की एक महिला की मौत हो गयी है. यह कोरोना से राज्य में आठवीं मौत है. मेडिका से उसे रिम्स रेफर किया गया था.

मुख्य बातें

coronavirus in jharkhand update : रांची : झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में अब तक 1513 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. इनमें से आठ की मौत हो चुकी है. लोहरदगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >