अवैध परिचालन : चेकिंग के बाद भी इंटर स्टेट बसों का आना-जाना जारी

झारखंड से बिहार सहित दूसरे राज्यों में यात्री बसों का अवैध तरीके से परिचालन जारी है. सिर्फ शादी-ब्याह आदि के लिए ही कांट्रैक्ट परमिट पर बसों के परिचालन की अनुमति है.

प्रभात खबर टोली, रांची/कोडरमा/पलामू/चौपारण : झारखंड से बिहार सहित दूसरे राज्यों में यात्री बसों का अवैध तरीके से परिचालन जारी है. सिर्फ शादी-ब्याह आदि के लिए ही कांट्रैक्ट परमिट पर बसों के परिचालन की अनुमति है. उक्त बस में परिवार विशेष के लोग शामिल रहेंगे. जबकि आम यात्रियों को ले जानेवाली बसों के लिए स्टेट परमिट की आवश्यकता होती है, इस पर रोक है. प्रभात खबर की टीम ने राज्य की सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्ट का मुआयना किया और जानकारी ली.

इसमें पाया गया कि चेकिंग के नाम पर कुछ जगहों को छोड़ बाकी जगहों पर खानापूर्ति की जा रही है. नतीजतन बसें बिहार, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से आराम से रांची आ रही हैं और यहां से वापस भी जा रही हैं. रांची से पटना सहित बिहार के अन्य जगहों पर जाने व आनेवाली अधिकांश बसों का परिचालन फिलहाल कोडरमा के रास्ते किया जा रहा है. बसों को चेक करने के लिए बागीटांड़ व चंदवारा में चेकपोस्ट बनाया गया है, लेकिन बसों का परिचालन बदस्तूर जारी है.

गुरुवार शाम में कोडरमा डीटीओ भागीरथ प्रसाद ने चंदवारा में दो बसों को पकड़ा था. बागीटांड़ चेकपोस्ट पर भी करीब दर्जन भर बसों पर जुर्माना लगाया गया था. इस रास्ते से बिहार से आनेवाली कुछ बसें कोलकाता भी जा रही हैं. बसों के अवैध परिचालन पर रोक लगाने के लिए कोडरमा एसडीओ ने यात्रियों के हाथों पर अमिट स्याही लगाने का आदेश जारी किया है.

पलामू में नावा बाजार चेकपोस्ट बनाया गया है. यहां पर शुक्रवार को तीन बसों काे सीज करने की बात सामने आयी. छत्तीसगढ़ और बिहार के लिए बसों का परिचालन एनएच-98 के रास्ते किया जा रहा है. प्रतिदिन पटना, सासाराम व रायपुर के लिए बसों का परिचालन किया जाता है.

रांची से सासाराम के लिए पलामू के रास्ते महारानी बस, बिहार के दाऊदनगर से मेदिनीनगर के लिए मृगनयनी, हरिहरगंज से पटना के लिए गीतांजलि, रायपुर से बिहार के लिए नवीन और औरंगाबाद से मेदिनीगनर के लिए बबलू चंदा नामक बस का परिचालन होने की बात सामने आयी है. उधर, हजारीबाग के चौपारण स्थित चेकपोस्ट के रास्ते बिहार व पश्चिम बंगाल के बीच अधिकांश बसों के परिचालन की बात सामने आयी है.

झारखंड से बिहार, यूपी व छत्तीसगढ़ के लिए बसों का हो रहा है परिचालन

  • रांची से पटना सहित बिहार की अन्य जगहों के लिए कोडरमा के रास्ते आ-जा रही हैं बसें

  • छत्तीसगढ़ के लिए बसों का परिचालन एनएच-98 के रास्ते किया जा रहा है

  • हजारीबाग के चौपारण स्थित चेकपोस्ट के रास्ते बिहार व बंगाल के बीच अधिकांश बसों का हो रहा है परिचालन

Post by Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.