मनोज कुमार और आनंद दत्त बने 'पिलर ऑफ IIMCAA', DIG किशोर कौशल ने सराहा झारखंड चैप्टर का जज्बा

IIMCAA Connections Ranchi: रांची में शनिवार की रात भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्रों का सालाना मिलन समारोह 'कनेक्शन्स' उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू डीआईजी किशोर कौशल की अध्यक्षता में आयोजित इस मीट में राज्यभर से आए पत्रकारों और सूचना सेवा के अधिकारियों ने शिरकत की. इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया और भविष्य की कार्ययोजना साझा की गई. देखिए, इस यादगार शाम की झलकियां.

IIMCAA Connections Ranchi, रांची : भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर का सालाना मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स’ शनिवार की रात राजधानी रांची में भव्य तरीके से संपन्न हुआ. 28 फरवरी को दिल्ली से शुरू हुए इस देशव्यापी सफर के तहत रांची चैप्टर स्तर पर यह विशेष आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राएं और उनके परिजन शामिल हुए, जिससे माहौल उत्सव जैसा नजर आया.

DIG किशोर कौशल ने की अध्यक्षता

झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने रांची मीट की अध्यक्षता की. कार्यक्रम को महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार और भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व इमका के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने संबोधित किया. इसके अलावा स्मारिका के संपादक प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह और कार्यकारिणी सदस्य वर्षा रानी तिर्की ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे.

Also Read: हजारीबाग वेतन घोटाला: जांच की कमान पर ही उठे सवाल, CID के ADG मनोज कौशिक की भूमिका पर संशय

‘पिलर ऑफ इमका’ अवार्ड से सम्मानित हुए नींव रखने वाले सदस्य

समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पत्रकार आनंद दत्त को ‘पिलर ऑफ इमका अवार्ड’ से नवाजा गया. अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर न केवल सदस्यों के मिलन का मंच है, बल्कि यह सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहा है. आने वाले समय में सदस्यों के परिजनों के लिए भी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: राजेश कुमार

महासचिव राजेश कुमार ने इस मौके पर कहा कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद करना ही इस संगठन की असली पहचान है. उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने नियमित बैठकों और आयोजनों के जरिये संगठन के विस्तार पर बल दिया. कार्यक्रम में प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, माधव शर्मा और सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में आईआईएमसी परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम के प्रशासक को सशरीर हाजिर होने का निर्देश, पूछा- ‘क्यों नहीं हुआ आदेश का पालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >