रांची में रोबोट्स की ‘जंग’ और हुनर का संगम, IIIT के फेस्ट में छात्रों ने दिखाया दम, ‘यंत्र’26’ का सफल समापन

IIIT Ranchi: ट्रिपल आईटी रांची में आयोजित टेक्नो-कल्चरल रोबोटिक्स फेस्ट ‘यंत्र’26’ का गुरुवार को सफल समापन हुआ. देशभर के 50 से अधिक संस्थानों ने डेजर्ट डैश और रोबोसॉकर जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया. देखिए, कौन सी टीम बनी विजेता बनी.

IIIT Ranchi, रांची: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची में आयोजित, तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल रोबोटिक्स फेस्ट ‘यंत्र’26’ का गुरुवार को सफल समापन हुआ. संस्थान परिसर के बीएसएनएल ग्राउंड और खेलगांव में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा और इन्वेंशन का शानदार प्रदर्शन किया. इस फेस्ट का मुख्य उद्देश्य रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में नई सोच, तकनीकी दक्षता और कॉम्पिटिशन की भावना को युवाओं के बीच बढ़ावा देना रहा.

रोबोट्स की जंग में इन टीमों ने मारी बाजी

फेस्ट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. ‘डेजर्ट डैश’ में ट्रिपल आईटी रांची की टीम ‘क्रू अल्फा’ विजेता रही, जबकि ‘बिहारी बहुरानी’ उपविजेता बनी. ‘रोबोसॉकर’ में कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की ‘टेक्नो टाइटंस’ ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं आंध्र प्रदेश की टीम ‘रोबो टॉर्क’ दूसरे स्थान पर रही. ‘विंगफ्यूरी’ में गोरखपुर की ‘द फ्लाइंग प्रिडेटर’ और ‘पाथफाइंडर’ में ट्रिपल आईटी रांची की टीम ‘प्लूटो’ ने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता साबित करते हुए खिताबी जीत दर्ज की.

Also Read: बुनियादी समस्याओं से जुझ रहे सरायकेला के गांवों में लोग, विधायक दशरथ गागराई ने बाइक से किया दौरा

इन्वेंशन और कौशल विकास पर जोर

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं. डॉ. रोशन सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस फेस्ट ने ट्रिपल आईटी रांची को तकनीकी इन्वेंशन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया है. आयोजन में ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी ने इसे एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया.

Also Read: दुर्गम रास्तों पर दौड़ी विधायक की बाइक! सरायकेला के बांदूबेडा पहुंचे दशरथ गागराई, लगाई जनचौपाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >