महिला सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा : संजय सेठ

केंद्रीय मंत्री ने आजीविका दीदियों को नवनिर्मित भवन की चाबी सौंपा

मेसरा.

नेवरी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति (नेवरी कलस्टर) का 15 लाख की लागत से नव निर्मित भवन का उदघाटन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फीता काट कर किया. कलस्टर का नामकरण डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन के नाम से किया गया है. श्री सेठ ने भवन की चाबी कलस्टर की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी को सौंपा. कहा कि महिलाओं को अब जर्जर भवन में नहीं रहना होगा. महिलाएं सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा. केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना खजाना खोल दिया है. देश में चार करोड़ दीदीयों को लखपति बनाने का लक्ष्य है. आजीविका दीदी बैंक के साथ मिलकर समर्पण के साथ अपना काम करें. उन्होंने भवन की चहारदीवारी व गांव में सड़क निर्माण की घोषणा की. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सखी मंडल की दीदी सूदखोरों से सावधान रहें. बैंक से ऋण लेकर रोजगार करें और समय पर लौटायें. मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज वाजपेयी, नरेंद्र कुमार, साधो उरांव, सन्नी टोप्पो, कमलेश राम, मदन महतो, सुषमा देवी, कामेश्वर महतो, महानंद महतो, शिवलाल महतो ने भी अपनी बातें रखी. मौके पर मजहर अंसारी, कार्तिक कुमार, देवी उरांव, सरस्वती देवी, वजिदा खातून, सृष्टि महतो, कुमारी सरिता, प्रियंका कुमारी, डॉली कुमारी, पुष्पा देवी, वीणा देवी, कमला कुमारी, रामकुमार दुबे, कर्नल बीरेंद्र कुमार सिंह, मुन्नी देवी, रंजन ठाकुर आदि मौजूद थे.

केंद्रीय मंत्री ने आजीविका दीदियों को नवनिर्मित भवन की चाबी सौंपाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >