रांची जिला पूर्वी भाजपा का जोन्हा सेवाधाम में आयोजित दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का वैचारिक सशक्तिकरण ही भाजपा की असली ताकत है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया. उन्होंने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम और ””मन की बात”” विषय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है. राकेश प्रसाद ने संगठन में प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भविष्य में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेंगे. मनोज सिंह ने कार्यकर्ता विकास व दायित्व बोध, नीलकंठ सिंह मुंडा ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा विजय भाषी ने सोशल मीडिया और नमो ऐप के उपयोग की बात कही. अष्टम सत्र में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआइ की उपयोगिता और संगठनात्मक कार्यों में उसके प्रयोग की जानकारी दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, रणधीर चौधरी, जैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो, मृत्युंजय शर्मा, रवींद्रनाथ किशोर, अशोक शर्मा, आरती कुजूर, आरती सिंह, सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, विक्रांत तिवारी, अलखनाथ महतो, दूर्गा महतो आदि उपस्थित थे.
जोन्हा में भाजपा का दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्नB
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.