होटवार मेधा डेयरी प्लांट में चमचम व रसमलाई समेत 34 तरह के दुग्ध उत्पाद होंगे तैयार

रांची : होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट में हर दिन दो लाख लीटर दूध को पाउडर बनाया जायेगा. साथ ही प्रोडक्ट प्लांट में कुल 34 तरह के दुग्ध उत्पाद तैयार होंगे. इसमें टेट्रा पैक में उत्पाद भी तैयार होगा. खास बात यह है कि टेट्रा पैक वाले दूध और लस्सी को कमरे के तापमान पर […]

रांची : होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट में हर दिन दो लाख लीटर दूध को पाउडर बनाया जायेगा. साथ ही प्रोडक्ट प्लांट में कुल 34 तरह के दुग्ध उत्पाद तैयार होंगे. इसमें टेट्रा पैक में उत्पाद भी तैयार होगा. खास बात यह है कि टेट्रा पैक वाले दूध और लस्सी को कमरे के तापमान पर 180 दिनों यानी छह माह तक सुरक्षित रखा जा सकेगा. प्रोडक्ट प्लांट में काजू कतली, चमचम, रसमलाई, मैसूर पाक आदि आइटम बनेंगे.

18 माह में तैयार होगा प्लांट :

होटवार स्थित पाउडर प्लांट, प्रोडक्ट प्लांट, गिरिडीह और जमशेदपुर का प्लांट 18 महीने में तैयार हो जायेगा. एनडीडीबी और झारखंड मिल्क फेडरेशन इसे तैयार करायेगा. गिरिडीह का मिल्क प्लांट 8़ 73 एकड़ और जमशेदपुर का प्लांट आठ एकड़ में बनेगा. गिरिडीह और जमशेदपुर प्लांट चालू होने पर लगभग 30 हजार किसानों को फायदा होगा. जबकि, अप्रत्यक्ष रूप से 200 से 250 लोगों को रोजगार मिलेगा.

झारखंड में कुल सात प्लांट :

झारखंड में वर्तमान में मेधा डेयरी के कुल सात प्लांट हैं. इनमें रांची के होटवार, साहिबगंज, सारठ, पलामू, कोडरमा, लातेहार और देवघर शामिल हैं़ वर्तमान में मेधा डेयरी हर दिन 2़ 40 लाख लीटर दूध प्रोसेस कर रही है.

होटवार स्थित पाउडर प्लांट, प्रोडक्ट प्लांट, गिरिडीह और जमशेदपुर का प्लांट 18 माह में तैयार हो जायेगा. प्लांट चालू होने के बाद ग्राहकों को मेधा डेयरी के कई नये उत्पाद मिलेंगे.
सुधीर कुमार सिंह, एमडी, मेधा डेयरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >