Ranchi News : देश के प्रमुख होटल समूह व टूरिज्म निवेशक झारखंड में करेंगे निवेश : मंत्री

कोलकाता में झारखंड टूरिज्म रोड शो

विशेष संवाददाता, रांची. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि देश के प्रमुख होटल समूहों और टूरिज्म सेक्टर के अग्रणी निवेशक झारखंड के पर्यटन के विकास के लिए निवेश करेंगे. इसके लिए होटल समूहों व निवेशकों ने सकारात्मक पहल की है. श्री कुमार कोलकाता में झारखंड टूरिज्म रोड शो के दौरान शनिवार को होटल समूहों व टूरिज्म निवेशकों के साथ बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हम झारखंड को पर्यटन निवेश का एक आकर्षक और अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. हमारा संकल्प है कि झारखंड आनेवाले पर्यटकों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव देना. इधर विश्वा बांग्ला मेला प्रागंण में झारखंड पर्यटन विभाग व निदेशालय ने कई स्टॉल लगाया है. इधर, झारखंडी कलाकारों ने दूसरे दिन भी झारखंड के पारंपरिक नृत्य, गीत, नाटक आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा. इसी के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर पर्यटन सचिव मनोज कुमार, निदेशक अंजलि यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >