Road Accident: रांची-सिमडेगा रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक

Road Accident: रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आज बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Road Accident: गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना क्षेत्र के रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग दुर्गा मंदिर के पास आज बुधवार की सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा में घायल का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान जामटोली गांव निवासी हरखू लोहरा का पुत्र बीसु लोहार के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान जरिया गांव निवासी राय स्वांसी का पुत्र जतरू स्वांसी के रूप में हुई है.

खरीदारी करने जा रहे थे युवक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो युवक कामडारा के जरिया गांव से आज सुबह करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल (JH23C5454) में सवार होकर कामडारा बस्ती कुछ सामान खरीदने जा रहे थे. वे कामडारा बस्ती पहुंचने ही वाले थे. तभी एक यात्री बस को आगे ओवरटेक करने के क्रम में सामने से सिमडेगा की ओर से एक ट्रक आ गया. ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में बीसु लोहार ट्रक के चक्के से बुरी तरह से कुचला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं जतरू स्वांसी भी ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें

Encounter News: गुमला में मुठभेड़, जेजेएमपी के 3 उग्रवादी ढेर

झारखंड में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >