Holika Dahan 2024 Date Time: होलिका दहन आज, 25 और 26 दोनों दिन मनेगी होली

Holika Dahan 2024 Date Time|रविवार को सुबह 9:24 बजे के बाद से पूर्णिमा लग रहा है. पूर्णिमा में भद्रा लग जाने के कारण रात में 10:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा. इसलिए 10:27 बजे के बाद ही होलिका दहन होगा.

Holika Dahan 2024 Date Time|होलिका दहन 24 मार्च को है. शास्त्र व पंचांग के अनुसार रंगोत्सव होली 26 मार्च को है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में 25 मार्च को ही होली की छुट्टियां घोषित है. इस वजह से आम लोग 25 को भी होली खेलेंगे और 26 को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा.

Holika Dahan 2024 Date Time: 9:24 बजे से लग रहा पूर्णिमा

रविवार को सुबह 9:24 बजे के बाद से पूर्णिमा लग रहा है. पूर्णिमा में भद्रा लग जाने के कारण रात में 10:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा. इस दिन भद्रा सुबह नौ बजकर 24 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.

रात को 10:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन

इस कारण रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जायेगा. वहीं, 25 मार्च को दिन के 11.31 बजे तक पूर्णिमा रहने के कारण पूरा दिन पूर्णिमा का मान्य है. इसी दिन स्नान दान की पूर्णिमा भी है.

सभी जगहों पर 26 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार

इस दिन सिर्फ वाराणसी में होली खेली जायेगी. शास्त्र के अनुसार अन्य सभी जगहों पर रंगों का त्योहार होली 26 मार्च को मनायी जानी चाहिए. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि वाराणसी पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है.

Also Read : Holi 2024: होलिका दहन 24 मार्च को, बोकारो में तैयारी में जुटे लोग, 26 मार्च को मनेगी होली

26 मार्च को चैत्र मास के कृष्ण पत्र की प्रतिपदा भी

इस कारण होली 26 को मनायी जायेगी. इसी दिन उदयाकाल में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा भी है. इस कारण यह त्योहार मनाया जाता है. इसी दिन होलिका के भस्म को भी ग्रहण किया जायेगा.

चुटिया में होलिका दहन

चुटिया में प्राचीन श्रीराम मंदिर के समीप शनिवार को धूमधाम से होलिका दहन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन फग डोल जतरा मेला समिति की ओर से किया गया.

Also Read : Holi 2024: होली को लेकर दूविधा की स्थिति, कहीं 25 तो कहीं 26 को खेली जाएगी होली, जानें कारण

एक ही वार में पाहन ने काट डाली अरंडी की डाल

मुहूर्त के अनुसार, रात 10:30 बजे पाहन स्नान कर एक लोटा जल और फरसा लेकर फगुआ काटने आये और एक ही वार में अरंडी की डाल को काट दिया.

पूजा-अर्चना के बाद हुआ होलिका दहन

इसके बाद राम मंदिर के महंत गोकुल दास ने पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया. उल्लेखनीय है कि चुटिया में होलिका से एक दिन पहले ही होलिका दहन की परंपरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >