हॉकी रांची लीग: एनटीएचए जमशेदुपर और सुपन क्वीन क्लब जीते

हॉकी रांची लीग: एनटीएचए जमशेदुपर और सुपन क्वीन क्लब जीते

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से चार जून तक मोरहाबादी के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग महिला और पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया है. रविवार को पहला मैच पुरुष वर्ग का खेला गया. इसमें एनटीएचए ने झारखंड इलेवन को 2-0 से पराजित किया. वहीं दूसरा मैच में महिला वर्ग के मैच में सुपर क्वीन विमेन क्लब ने साइ रांची को 2-0 से पराजित किया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा. वहीं सोमवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. दो बजे पहला मुकाबला हुलहुंडू और हॉकी गुमला के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा मैच चार बजे एजी झारखंड और फगुआ इलेवन के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >