हॉकी रांची लीग. एजी झारखंड ने प्रभात तारा स्कूल को हराया

हॉकी रांची लीग. एजी झारखंड ने प्रभात तारा स्कूल को हराया

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में किया गया है. मंगलवार को 25वें लीग मैच में पुरुष वर्ग का एक मैच खेला गया. जिसमें एजी झारखंड ने प्रभात तारा स्कूल धुर्वा को 5-1 से पराजित किया. एजी झारखंड की ओर से छठवें मिनट में शीतल तिर्की, 11वें व 45वें मिनट में राकेश बर्मन, 20वें व 47वें मिनट में जीवन मसीह ने गोल किया. वहीं प्रभात तारा की ओर से अपनी टीम के लिए 52वें मिनट में सिलास भेंगरा ने एक गोल किया. इस लीग में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. पहला मैच 2.30 बजे एनटीएचए जमशेदपुर और फगुवा इलेवन के बीच और चार बजे बापू क्लब और झारखंड इलेवन के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >