रांची HEC अतिक्रमण अभियान तीसरे दिन रुका, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लौटा बुलडोजर

रांची में अतिक्रमण अभियान को हाईकोर्ट के आदेश पर बीच में ही रोक दिया गया. जिला प्रशासन ने आदेश का पालन करते हुए पुलिस बल और बुलडोजर वापस बुला लिए. कोर्ट के फैसले से प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली.

रांची में एचइसी और आवास बोर्ड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चल रहा अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को बीच में ही रुक गया. सुबह 10:45 बजे अचानक मौके पर पहुंचे वकील ने हाईकोर्ट की कॉपी को मजिस्ट्रेट को दिखाया. सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को तत्काल अभियान को रोकने का आदेश दिया है. इधर, जैसे की कोर्ट प्रशासन के अधिकारियों को मिला कार्रवाई रोक दी गयी. पुलिस बल और बुलडोजर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लौट गये.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभियान रुका

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश में लिखा है कि 31 दिसंबर तक वहां रहने वाले लोग स्वयं स्थान छोड़ देंगे, इसलिए अभियान को रोक दिया गया है.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, नेताओं ने दी प्रेरणा

लोगों में जश्न का माहौल

लोगों में जश्न का माहौल

अतिक्रमण अभियान रूकते ही पीड़ित लोगोंं में जश्न का माहौल दिखने लगा. लोगों हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किये. उनका कहना है कि अचानक कार्रवाई करने से वह बेघर हो गये है. बारिश के मौसम में उनका अशियाना टूट गया है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में खींचतान: केशव महतो ने अभिलाष साहू को बनाया उपाध्यक्ष, प्रभारी के. राजू ने कहा- पहले जांच, फिर पदभार

लोगों में खुशी का माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय प्रभात खबर में बतौर चीफ रिपोर्टर कार्यरत हैं. डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं. फिलहाल वह हेल्थ, प्रशासनिक खबरें, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे है. इसके अलावा, प्रभात खबर के मल्टी मीडिया की नेशनल और सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. राजीव ने प्रिंट मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला अखबार’ से की. यहां उन्होंने शिक्षा, रेलवे, धर्म अध्यात्म और जेंडर संवेदनशीलता के साथ सामाजिक मुद्दों को समझा. राजीव हमेशा सीखने में विश्वास रखते है.

राजीव ने रांची विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक और नैनी के सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर (इलाहाबाद कृषि संस्थान विश्वविद्यालय) के पत्रकारिता विभाग से डिप्लोमा किया है. राजीव पांडेय ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में लाइव इंडिया न्यूज चैनल में वर्ष 2006 में पत्रकारिता में कदम रखा. इसके बाद वर्ष 2008 में अमर उजाला के अलीगढ़ यूनिट से जुड़े. वर्ष 2010 में झारखंड के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार प्रभात खबर में योगदान दिया.

राजीव को पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव है. प्रभात खबर में हेल्थ से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं, जिसमें 'स्टेंट के नाम पर लूट', 'हड्डी इंप्लांट' व 'आई के लेंस' और 'सर्जिकल आइटम में मनमाना पैसा वसूलने' की खबर शामिल हैं. प्रभात खबर डिजिटल के लिए 'हेल्थ इज वेल्थ के शो' में झारखंड के 60 से अधिक डाॅक्टरों का 'पॉडकास्ट' किया है. राजीव को वर्ष 2023 में 'लाडली मीडिया नेशनल और साउथ एशिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं, चेन्नई की संस्था रीच द्वारा टीबी, डायबिटीज और कैंसर पर फैलोशिप भी मिला है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >