CM हेमंत सोरेन ने IED विस्फोट में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- बेकार नहीं जाएगी शहादत

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान सुनील कुमार मंडल को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने नक्सलियों के इस कदम को हताशा में उठाया गया कदम करार दिया है.

रांची, प्रणव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईईडी विस्फोट में शहीद जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें दी. साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने के प्रार्थना की. सीएम ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान सीएम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इस कार्रवाई को उन्होंने हताशा में उठाया गया कदम करार दिया है. सीएम हेमंत ने कहा कि शहीद जवान की शहादत बेकार नहीं जाएगा.

राज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गये शहीद

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में शनिवार को आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गये थे. इसके बाद दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान एसआई जीडी सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये. हालांकि हवलदार जीडी पार्थ प्रीतम डे का इलाज अभी भी जारी है.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिजनों को दी बड़ी सौगात, केवल ये लोग हो जाएंगे वंचित

सारंडा जंगल में नक्सल गतिविधियों की सूचना मिलने पर चलाया गया था अभियान

दरअसल सुरक्षा बलों को मारंगपोंगा जंगल के आसपास नक्सल गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद यहां सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान दोनों जवान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाये गये आईईडी की चपेट में आ गये. नक्सलियों ने सप्ताहभर के अंदर सारंडा में दूसरी बार आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है. इससे पहले 18 मार्च को तिरिलपोसी के राधापोरा जंगल में ब्लास्ट कर सीआरपीएफ जवान को नुकसान पहुंचाया था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >