Coronavirus Lockdown Jharkhand : हिंदपीढ़ी की कोरोना संदिग्ध 12 साल की बच्ची की मौत, रिम्स पहुंचते ही तोड़ा दम

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: 8th case of hindpidhi has tablighi connection, koderma hindpidhi and hazaribagh records new cases of coronavirus, रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और इससे लड़ने के लिए उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन पर जल्द ही बड़ा फैसला लेगी. इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने कहा है कि वह प्रदेश के बाहर काम करने गये प्रवासी मजदूरों के खाते में सहायता राशि ट्रांसफर करेगी. बड़ी संख्या में झारखंड के मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के साथ-साथ राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ मैराथन बैठक करने के बाद यह घोषणा की. विभागीय पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये जा चुके हैं कि जल्द से जल्द एक ऐसा तंत्र विकसित करें, जिससे प्रवासी मजदूरों का सारा ब्योरा लेकर उन्हें राशि उपलब्ध करायी जा सके.

Live Updates
11:06 PM. 11 Apr 20 11:06 PM. 11 Apr

कोरोना निगेटिव पाए गए पावरमल मोटानी

साउथ आफिसपाड़ा डोरंडा के कैलाशा अपार्टमेंट निवासी पावरमल मोटानी के सेंपल की रिपोर्ट शनिवार को आ गई. जांच रिपोर्ट में वह कोरोना नेगेटिव पाये गए हैं. रिम्स प्रबंधन रविवार को उनका शव परिजनों को सौप देगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह चर्चा जोरों पर था कि वह कोरोना से पीड़ित हैं. वह 10 मार्च को अपने बेटे से ऑस्ट्रेलिया से मिलकर आये थे, इसलिए लोगों को उनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका थी. उनका घर पर ही तीन दिन पहले सेंपल लिया गया था. यह जानकारी उनके पोते प्रतीक ने दी.

10:46 PM. 11 Apr 20 10:46 PM. 11 Apr

हरमू सब्जी मंडी 15 अप्रैल तक बंद

हरमू सब्जी मंडी 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. हरमू बाजार के विक्रेताओं ने शनिवार को सामूहिक निर्णय लेकर इसे बंद किया. इससे संबंधित नोटिस बाजार के गेट पर लगा दी गयी है. साथ ही सूचना चिपकायी गयी है कि कोई भी विक्रेता मंडी बंद के दौरान दुकान खोलता है, तो उससे 10 हजार रुपये जुर्माना लिया जायेगा.

10:46 PM. 11 Apr 20 10:46 PM. 11 Apr

आज कोरोना का कोई भी नया मामला नहीं, 366 टेस्ट रिपोर्ट आने बाकी 

झारखंड में आज कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डाटा के अनुसार 366 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. अबतक झारखंड में 17 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. कुल 1912 सैंपल टेस्ट के लिए कलेक्ट किये गये हैं. शनिवार को राज्यभर से 231 कोरोना संदिग्धों के सैंपल कलेक्ट किये गये हैं. राज्य में कोरोना से एक मौत हो चुकी है.

10:46 PM. 11 Apr 20 10:46 PM. 11 Apr

लॉकडाउन में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगियों के लिए जरूरी जानकारी

डॉ दीपक गुप्ता ने लॉकडाउन के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगियों के लिए कुछ जरूरी जानकारियां साझा की है. इन रोगियों के लिए कोरोना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिये गये हैं. सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह दी गयी है कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगियों में कोरोनावायरस संक्रमण का अधिक खतरा नहीं है. जैसे आम लोगों में कोरोना का संक्रमण होगा, वैसे ही इन रोगियों में भी संक्रमण हो सकता है. इससे बचने के लिए डब्ल्यूएचओ के निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए.

10:46 PM. 11 Apr 20 10:46 PM. 11 Apr

कोरोना के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का 50 लाख का बीमा

केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 की रोकथाम में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज-बीमा योजना लायी गयी है. यह एक व्यापक व्यक्तिगत दुर्घटना की बीमा स्कीम है, जिसके तहत 90 दिनों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा की जायेगी. इसमें करीब 22.12 लाख सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा. झारखंड में भी इसे लागू किया गया है.

10:46 PM. 11 Apr 20 10:46 PM. 11 Apr

रिम्स में हिंदपीढ़ी की कोरोना संदिग्ध 12 साल की बच्ची की मौत 

हिंदपीढ़ी से रिम्स लायी गयी एक 12 साल की कोरोना संदिग्ध बच्ची की मौत की सूचना है. रिम्स में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि रांची का हिंदपीढ़ी कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है. यहां से आठ कोरोना के मरीज मिले हैं. पूरा इलाका सील है.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

Bokaro: लॉकडाउन में एंबुलेंस से ढो रहे सवारी

बोकारो में एंबुलेंस में सवारी ढो रहे एक ड्राइवर पर कार्रवाई हो गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग एवं उनकी टीम ने जांच के दौरान एक एंबुलेंस को राम मंदिर चौक सेक्टर-1 के पास रोका. चेक करने पर पाया कि उसमें कोई मरीज नहीं है. बल्कि, लॉकडाउन का उल्लंघन करके सवारी ढोयी जा रही है.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं किडनी के डॉक्टर

किडनी के डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट आ गयी है. उसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट भी निगेटिव होने के बावजूद सभी लोग 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रहेंगे. इसके बाद सबकी दोबारा कोरोना जांच करायी जायेगी.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

मंत्रिमंडल की बैठक एक दिन के लिए टली

झारखंड में कैबिनेट की बैठक 12 अप्रैल को नहीं होगी. यह बैठक अब 13 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. बैठक प्रोजेक्ट भवन के स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

हिंदपीढ़ी के 8वें मामले का भी है तबलीगी कनेक्शन

हिंदपीढ़ी में 52 साल का एक पुरुष कोरोना से संक्रमित पाया गया है. पहले के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों से इसके संपर्क की हिस्ट्री जुटायी जा रही है. इसी क्षेत्र में झारखंड का पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम से जुड़े हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़े. अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री को लॉकडाउन खोलने पर अपनी राय से अवगत कराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की स्थित और उसे वापस लेने के विकल्पों पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

प्रेशर मशीन से सिमडेगा शहर को किया जा रहा सैनिटाइज

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सिमडेगा शहर में प्रेशर मशीन से सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है. 2 हाई प्रेशर मशीन के जरिये सफाई की जा रही है.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

कमड़े में घूम रहे उत्तर प्रदेश के कौशल को ग्रामीणों ने पीटा

रांची के रातू थाना क्षेत्र में शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को कोरोना मरीज की अफवाह उड़ गयी. ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी कौशल प्रसाद को पकड़कर उसे पीट दिया. ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित है. पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर सीएचसी पहुंचाया. यहां प्रभारी चिकित्सक डॉ सुजीत कश्यप ने बताया कि कौशल में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है. यूपी के वारिसनगर का रहने वाला कौशल लॉकडाउन की वजह से अपने गांव नहीं जा पाया था.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

चावल कालाबाजारी करने वाला डीलर गिरफ्तार

कोरोना संकट के बीच एक डीलर को चावल की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है. रांची के कांके प्रखंड के बुकरू गांव में राशन डीलर राजेश कुमार साहू उर्फ राजू 16 क्विंटल सरकारी चावल की कालाबाजारी कर रहा था. देर रात चावल लदे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़कर कांके पुलिस के हवाले किया. 52 बोरी (16 क्विंटल) चावल को कांके पुलिस ने जब्त कर लिया है.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

दुमका की उपायुक्त ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करायीं

झारखंड की उप-राजधानी दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिले में लॉकडाउन से उकता रहे लोगों के लिए चित्रकारी, क्राफ्ट, कचरे से काम की चीजें बनाने आदि अनेक प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं प्रारंभ करायी हैं. इनमें प्रतिदिन 200 से 300 लोग शामिल हो रहे हैं. उपायुक्त ने बताया कि लोगों को बोर होने से बचाने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक स्वरूप प्रदान करने की दृष्टि से यह अनोखा प्रयोग प्रारंभ किया गया है. एक सप्ताह से ये प्रतियोगिताएं चल रही हैं.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

वित्त मंत्री बोले : कोरोना से लड़ने में तत्परता दिखा रही है सरकार

झारखंड के वित्त मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताया है कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विभिन्न प्रदेशों के पार्टी अध्यक्षों की बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उरांव ने भाग लिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उरांव के साथ कांग्रेस कोटे के अन्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी उपस्थित थे.

3:22 PM. 11 Apr 20 3:22 PM. 11 Apr

कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में कोरोना का एक-एक मरीज मिला

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन नये मरीज मिले हैं. इसमें एक कोडरमा जिला में मिला है, तो राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और हजारीबाग जिला में एक-एक व्यक्ति कोविड19 से संक्रमित पाया गया है. कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव मिला मरीज गिरिडीह जिला का रहने वाला है.

8:10 AM. 11 Apr 20 8:10 AM. 11 Apr

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और इससे लड़ने के लिए उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन पर जल्द ही बड़ा फैसला लेगी. इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने कहा है कि वह प्रदेश के बाहर काम करने गये प्रवासी मजदूरों के खाते में सहायता राशि ट्रांसफर करेगी. बड़ी संख्या में झारखंड के मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के साथ-साथ राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ मैराथन बैठक करने के बाद यह घोषणा की. विभागीय पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये जा चुके हैं कि जल्द से जल्द एक ऐसा तंत्र विकसित करें, जिससे प्रवासी मजदूरों का सारा ब्योरा लेकर उन्हें राशि उपलब्ध करायी जा सके.

मुख्य बातें

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: 8th case of hindpidhi has tablighi connection, koderma hindpidhi and hazaribagh records new cases of coronavirus, रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और इससे लड़ने के लिए उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन पर जल्द ही बड़ा फैसला लेगी. इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने कहा है कि वह प्रदेश के बाहर काम करने गये प्रवासी मजदूरों के खाते में सहायता राशि ट्रांसफर करेगी. बड़ी संख्या में झारखंड के मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के साथ-साथ राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ मैराथन बैठक करने के बाद यह घोषणा की. विभागीय पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये जा चुके हैं कि जल्द से जल्द एक ऐसा तंत्र विकसित करें, जिससे प्रवासी मजदूरों का सारा ब्योरा लेकर उन्हें राशि उपलब्ध करायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >