CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के BJP सांसदों से क्यों लगायी मदद की गुहार? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी ये बात

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी सांसदों से झारखंड का बकाया राशि के लिए लोकसभा में आवाज उठाने की अपील की है. इसके अलावा झामुमो नेता कुणाल षाडंगी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी से मदद की गुहार लगायी है.

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बीजेपी सांसदों से झारखंड का बकाया पैसा मांगने के लिए संसद में आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया में अखबार का एक कतरन पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड बीजेपी के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारे जायज मांग को दिलावाने के लिए अपनी आवाज जरूर बुलंद करेंगे. राज्य के विकास के लिए ये अति आवश्यक है.

झामुमो नेता ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लगायी मदद की गुहार

झारखंड के बकाये पैसे को लेकर झामुमो के युवा नेता और बहरागोड़ा से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मदद की गुहार लगायी है. उन्होंने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर राष्ट्रपति को टैग करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मैम आप हमारे राज्य की चुनौतियां को एक आदिवासी नेता और पूर्व राज्यपाल होने के नाते अच्छे से समझती हैं. भारत सरकार का यह दमनकारी रवैया बेहद शर्मनाक है. कृपया आप यह सुनिश्चित करें कि हमारे राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमें मिल सके.

क्या है अखबार के कतरन में

दरअसल अखबार के कतरन में वित्त राज्य मंत्री के लोकसभा में दिये गये बयान का हवाला देते हुए यह लिखा गया है कि झारखंड का कोई भी बकाया केंद्र सरकार के पास नहीं है. दरअसल बिहार के सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में कहा कि कोयले से राजस्व के रूप में अर्जित झारखंड सरकार की हिस्सेदारी 1 लाख 40 हजार करोड़ केंद्र सरकार के पास बकाया है. उसे ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है. इसकी क्या वजह है बताएं? जिस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह सही नहीं है. झारखंड का कोई भी बकाया केंद्र सरकार के पास लंबित नहीं है. राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा.

Also Read: JSSC CGL: नहीं जारी किया जाएगा सीजीएल परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है हाई कोर्ट का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >