हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात, अरविंद केजरीवाल पर कही ये बात

Hemant Soren Meets Sonia Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात की.

Hemant Soren Meets Sonia Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार (13 जुलाई) को कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अब तक हमारी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी. इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं. हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया से मिलने पहुंचे थे.

विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजप) के षड्यंत्रों और अरविंद केजरीवाल के मुद्दे पर भी बात की. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या सोनिया गांधी के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बात करने के लिए आए थे. हेमंत सोरेन ने कहा कि नहीं. विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर चर्चा समय-समय पर होती रहती है.

भारत की जनता बहुत सनशील हैं – हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव आते रहते हैं. भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहां के लोग बहुत सहनशील हैं. सहयोगी हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत की जनता तब तक सब कुछ बर्दाश्त करती है, जब तक उनमें सहनशीलता होती है. अंत में अपने वोट से उसका जवाब देती है.

उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछे जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आपको पता ही है कि पिछले दिनों क्या ड्रामा हुआ है. किस तरीके से इन लोगों ने न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाने का प्रयास किया है. मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही जमानत मिल जाएगी.

Also Read

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन

हमने प्रण लिया है, न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली, बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, आप सब रामलीला मैदान जरूर आएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >