झारखंड के करोड़ों लोगों को हेमंत सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, 15 लाख रुपये तक का ले सकेंगे लाभ

Hemant Soren Gift: अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को हेमंत सरकार स्वास्थ्य बीमा कार्ड देने वाली है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इससे संबंधित निर्देश जारी दिया है.

रांची : झारखंड के अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है. इन योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को सरकार स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करायेगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्त और सिविल सर्जन के लिए को निर्देश जारी किये हैं.

अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का होता है उपचार

इसमें अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महीने की शुरुआत में हुई समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन करने को कहा गया है. मालूम हो कि झारखंड अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से पात्र लोगों का 15 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त होता है. झारखंड राज्य आरोग्य समिति से प्राप्त आंकड़ों की मानें, तो झारखंड में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या करीब 1.23 करोड़ है.

Also Read: साहिबगंज के 13 लोग मुंबई पुलिस की हिरासत में, मुखिया और सेविका ने प्रूफ किया झारखंडी

निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करना है 31 दिसंबर तक पूरा

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग और पीएम‐आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कराना है.

मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन के तहत करायी गयी है राशि उपलब्ध

वहीं, मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख‐रखाव योजना के तहत प्रत्येक सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र को यूनाइटेड फंड के रूप से राशि उपलब्ध करायी गयी है. राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >