Independence Day: CM हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे. समारोह को लेकर रांची जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे. सीएम सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया. इस दौरान राज्य के कई विधायक व आला अधिकारी भी मौजूद थे. झंडोत्तोलन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वहीं, रांची शहर में सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया है. इससे पहले कार्यक्रम में आनेवाले लोगों की सघन जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ये प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा

सीआरपीएफ एक प्लाटून, आइटीबीपी एक प्लाटून, सीआइएसएफ एक प्लाटून, एसएसबी एक प्लाटून, झारखंड जगुआर एक प्लाटून, जैप-1 एक प्लाटून व एक प्लाटून बैंड पार्टी, जैप-10 एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैंड पार्टी, जैप-2 – एक प्लाटून, रांची पुलिस (महिला) एक प्लाटून, रांची पुलिस (पुरुष) एक प्लाटून, होमगार्ड एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैंड पार्टी, एनसीसी एसआर एक प्लाटून (गर्ल्स) व एनसीसी एक प्लाटून (ब्वॉयज).

ऐसे की जा रही थी समारोह की निगरानी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रांची जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन मोरहाबादी में हो रहा था. पांच से छह ड्रोन कैमरा से समारोह स्थल की निगरानी रखी जा रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा ने आठ डीएसपी, दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर सहित एक हजार जवानों की तैनाती समारोह स्थल पर की है. एक हजार जवानों में रैपिड एक्शन पुलिस, इको, जैप, जैप महिला बटालियन, आइआइआरबी, वज्र वाहन, वाटर कैनन, टीयर गैस, फायर ब्रिगेड तैनात है. सुरक्षा को देखते हुए दो दिन पहले से ही देर रात तक पूरे जिले में होटलों की तलाशी ली जा रही थी. इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था. सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी का आदेश थाना प्रभारियों को दिया गया था. सभी थाना प्रभारी अति संवेदनशील क्षेत्र में विशेष चौकसी बरत रहे हैं और वहां विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है.

Also Read: Prabhat Khabar Impact: CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, उत्कृष्ट विद्यालय को 24 घंटे में उपलब्ध कराया गया बेंच-डेस्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >