Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपाई सोरेन को मिलेगी ये खास जिम्मेदारी

Hemant Soren CM Again: जेल से रिहा होने के 5 महीने बाद हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन बनाए जाएंगे.

Jharkhand Cm again Hemant soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 5 महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार (3 जुलाई) को हुई सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुन लिया गया. चंपाई सोरेन को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया गया. शाम में हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन राज्यपाल भवन गए. वहां पहुंचकर चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और हेमंत सोरेन तुरंत सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. हेमंत सोरेन राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए हेमंत सोरेन

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में एक बार फिर हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शामिल हुए. विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंचे थे.

31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने दिया था इस्तीफा

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद चंपाई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया. चंपाई सोरेन ने कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. 5 महीने बाद झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई और वह जेल से रिहा कर दिए गए.

1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम हो गया स्थगित

जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने अलग-अलग सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की. इस बीच, कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी ने फोन करके हेमंत सोरेन से बातचीत की. इसके बाद अचानक से गठबंधन के विधायक दल की बैठक बुलाई गई. बैठक बुलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए. यहां तक कि रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया.

हेमंत सोरेन और राजेश ठाकुर मिले थे चंपाई सोरेन से

विधायक दल की बैठक से एक दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक दोनों की बातचीत हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने भी चंपाई सोरेन से मुलाकात की और कुछ देर तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.

Also Read

Jharkhand Politics: रांची में सीएम आवास पर झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायकों का जुटान, क्या बोले बन्ना गुप्ता?

दीपिका सिंह पांडेय बन रहीं हैं झारखंड सरकार में मंत्री? कांग्रेस विधायक ने खुद दिया जवाब, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >