Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन ने अपने पास रखे इतने विभाग, जानें किस मंत्री को कौन-सा मंत्रालय मिला

Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. कार्मिक, गृह समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं. जानें किसको किस विभाग का मंत्री बनाया.

Hemant Soren Cabinet: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा के साथ-साथ गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं, अपने पास रखा है. शुक्रवार (6 दिसंबर) को मंत्रिमंडल विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई.

राधा कृष्ण किशोर बने झारखंड के वित्त मंत्री

कांग्रेस के टिकट पर पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा से चुनकर आए राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग का मंत्री बनाया गया है. वह वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग के भी मंत्री होंगे.

दीपक बिरुवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री बने

चाईबासा सीट से लगातार जीत रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता दीपक बिरुवा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) का मंत्री बनाया गया है. चाईबासा के विधायक को परिवहन विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी के साथ झारखंड कैबिनेट के 11 मंत्री.

चमरा लिंडा बने एसटी, एससी एवं ओबीसी कल्याण मंत्री

झामुमो के एक और वरिष्ठ नेता चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग का मंत्री बनाया गया है. वह गुमला जिले के बिशुनपुर विधानसभा सीट से जीते हैं

संजय प्रसाद यादव झारखंड के श्रम मंत्री बने

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग का मंत्री संजय प्रसाद यादव को बनाया गया है. उन्हें उद्योग विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. संजय प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता हैं और गोड्डा विधानसभा सीट से निर्वाचित होकर झारखंड विधानसभा पहुंचे हैं.

रामदास सोरेन को हेमंत ने बनाया शिक्षा मंत्री

घाटशिला विधानसभा के झामुमो विधायक रामदास सोरेन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ निबंधन विभाग का भी मंत्री बनाया गया है.

डॉ इरफान अंसारी बने स्वास्थ्य मंत्री

डॉ इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है. जामताड़ा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए डॉ इरफान अंसारी को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों और आपदा प्रबंधन विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है.

हफीजुल अंसारी जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री

हफीजुल हसन को जल संसाधन विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है. महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं.

योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद मद्य निषेध मंत्रालय

गोमिया विधानसभा सीट से जीतकर आए झामुमो नेता योगेंद्र प्रसाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री बनाए गए हैं. वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के भी मंत्री होंगे.

सुदिव्य कुमार बने नगर विकास और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री

गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है. मांडर की कांग्रेस विधायक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं.

Also Read

झारखंड के मंत्रियों को आज मिल सकता है पोर्टफोलियो, 3 बजे कैबिनेट की बैठक

Hemant Soren Gift: कैबनेट की बैठक से पहले हेमंत सोरेन सरकार एक्शन मोड में, लिया बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >