आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, सारंडा को नया रिजर्व फॉरेस्ट बनाने समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक आज शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में 3 मुख्य प्रस्तावों पर सबकी नजरें टिकी हुई है.

Cabinet Meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक आज शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस बाबत सूचना दी गयी है.

सारंडा को नया रिजर्व फॉरेस्ट बनाने का प्रस्ताव होगा पेश

आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में 3 मुख्य प्रस्तावों पर सबकी नजरें टिकी हुई है. इसमें सबसे पहला सारंडा को नया रिजर्व फॉरेस्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जायेगा. मंजूरी के साथ ही सारंडा झारखंड का 10वां वन अभयारण्य बन जाएगा. इसके अलावा नयी उत्पाद नीति और झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी बिल पर भी अहम फैसला आ सकता है.

इसे भी पढ़ें

मंत्री योगेंद्र प्रसाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, इस वजह से होना पड़ा था भर्ती

खुशखबरी: झारखंड से विदेशी बाजारों में पहुंचेगा करंज का बीज, इस अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ एमओयू पर सहमती

Traffic Challan: चालान काटने के मामले में झारखंड को 21वां स्थान, रोजाना कट रहे लगभग 1 हजार चालान, पहले स्थान पर है ये राज्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >