ईडी के समन की अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अदालत में पेशी

ईडी के समन की अवहेलना मामले में रांची के सीजीएम कोर्ट में हेमंत सोरेन की आज पेशी है. वे जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं.

ईडी के समन की अवहेलना मामले में बुधवार को हेमंत सोरेन की रांची की सीजीएम कोर्ट में पेश होगी. वे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये अपनी बात रखेंगे. जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने 10 बार समन भेजा था. लेकिन इनमें से सिर्फ दो ही समन पर वे उपस्थित हुए.

ईडी ने दाखिल किया था शिकायतवाद

बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी को जांच एजेंसी के समन की अवहेलना मामले में कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल किया था. ये शिकायतवाद आईपीसी की धारा 174 पीएमएलए एक्ट 63 में दाखिल किया था. अदालत ने भादवि की धारा 174 के तहत ही संज्ञान लिया. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को बड़गांईं अंचल भूमि को अवैध तरीके से खरीद बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है.

Also Read: जेल में बंद हेमंत सोरेन का सीएम चंपाई सोरेन को संदेश, इन कार्यकर्ताओं को ही दें लोकसभा का टिकट

14 अगस्त 2023 को पहली बार भेजा था समन

गौरतलब है कि ईडी ने पहली बार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 14 फरवरी को अपने कार्यालय बुलाया था. उस वक्त हेमंत सोरेन सरकारी कामकाज का हवाला देते हुए उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद उन्हें फिर से 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 4 अक्टूबर, 12 दिसंबर को समन भेजा गया. लेकिन किसी में भी वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अंत में ईडी ने उनसे कहा कि वे खुद जगह और समय पूछताछ के लिए तय करें. इसके बाद ईडी ने उन्हें रांची के सीएम आवास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था. हालांकि पूर्व सीएम ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया है. इसे लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >