प्राइवेट स्कूलों में सख्ती से लागू होगा RTE, बीपीएल परिवारों के लिए रांची में बना HelpDesk

helpdesk in jharkhand to help bpl families for admission in private schools under rte act : आरटीइ कानून के तहत बीपीएल परिवार के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार मिलता है. इस कानून का लाभ सभी गरीब परिवार के बच्चों को मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक हेल्पडेस्क बनाया है.

रांची : झारखंड में शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा. सभी निजी स्कूलों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार के बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करनी ही होगी. आरटीइ कानून के तहत बीपीएल परिवार के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार मिलता है. इस कानून का लाभ सभी गरीब परिवार के बच्चों को मिल सके, इसके लिए रांची जिला प्रशासन ने एक हेल्पडेस्क बनाया है.

बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अनुपालन में गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा में कुल सीटों का 25 प्रतिशत सीटों पर बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन किया जाना है. हेल्पडेस्क रांची समाहरणालय में ब्लाॅक ए के कमरा संख्या-113 में कार्यरत है.

बीपीएल परिवार के लोग अपने बच्चों के नामांकन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या मदद ले सकते हैं. जानकारी के लिए कार्यालय कार्यावधि में मोबाइल नंबर 9304306945 और 9031399230 में भी अभिभावक संपर्क कर सकते हैं.

स्कूलों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च, 2020 से शुरू हो चुका है. इच्छुक लोग 28 मार्च, 2020 तक www.dseranchi.com पर आवेदन कर सकते हैं. भरे गये आवेदन का प्रिंट निकालकर सभी दस्तावेजों को संलग्न करते हुए संबंधित विद्यालय के कार्यालय में 5 अप्रैल, 2020 तक जमा कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >