एचईसी के अधिकारियों का आंदोलन 89वें दिन भी जारी है. अधिकारियों को पिछले 15 महीने से वेतन नहीं मिला है. ऐसे में शुक्रवार को सीआईएसफ से हुई झड़प के बाद एचईसी के अधिकारियों ने शनिवार को मानव श्रृंखला बना कर अपना विरोध दर्ज किया. वहीं इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र सरकार को 17 फरवरी तक का अलटीमेटम दे दिया है. एचईसी के अधिकारियों का कहना है हमने वेतन के भुगतान के संबध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित भारी उघोग मंत्री को पत्र लिखा है. इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अगर हमारी मांगे नहीं सुनी जाती है तो आने वाले समय में किसी भी तरह के आंदोलन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी.
Video : श्रृंखला बना कर एचईसी कर्मियों ने किया विरोध, कहा 17 फरवरी से उग्र होगा आंदोलन

Video : श्रृंखला बना कर एचईसी कर्मियों ने किया विरोध, कहा 17 फरवरी से उग्र होगा आंदोलन
Copied link
अधिकारियों को पिछले 15 महीने से वेतन नहीं मिला है. ऐसे में शुक्रवार को सीआईएसफ से हुई झड़प के बाद एचईसी के अधिकारियों ने शनिवार को मानव श्रृंखला बना कर अपना विरोध दर्ज किया.