Ranchi News: 11 से तेज बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 11 जून के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी.

रांची. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 11 जून के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 10 जून को राज्य के पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर शेष इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है.

10 से 13 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश संभव

10 से 13 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है. 11 से 13 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मॉनसून की बारिश झारखंड में हो सकती है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है. न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेसि के आसपास ही रह सकता है.

36 डिग्री सेसि रहा अधिकतम तापमान

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेसि रहा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि के आसपास ही रहा. सबसे अधिक गर्मी पलामू में पड़ रही है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास रहा. गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >