स्वास्थ्य मंत्री ने रिसालदार शाह बाबा के मजार पर की चादरपोशी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी की.

रांची. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी की. उन्होंने राज्य की खुशहाली और विकास के लिए दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि उनकी मां अक्सर बाबा के मजार पर आया करती थी. मां की आस्था से जुड़ी है. इसी वजह से दरगाह पर मैं भी हमेशा से आता रहा हूं. दरगाह कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि दरगाह की पहल पर जो दरगाह के पास शहरी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल बनवाया गया था उसकी हालत आज बद से बदतर हो चुकी है, जिसका लाभ आम जन को सही से नहीं मिल पा रहा हैं. यदि सरकार शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड पर दरगाह कमेटी को सौंपती है तो स्वास्थ्य केंद्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा. लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे. इस अवसर पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अय्यूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उपसचिव जुल्फेकार अली भुट्टो, पप्पू गद्दी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >