VIDEO: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कांग्रेस भवन में जनसुनवाई, डेढ़ घंटे देर से पहुंचे, सुनी फरियाद

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को जनसुनवाई को लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे और लोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान पिछली जनसुनवाई में पहुंची एक महिला दोबारा जनसुनवाई में पहुंची और कहा कि आदेश के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका.

रांची के कांग्रेस भवन में सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसुनवाई की. निर्धारित समय से मंत्री बन्ना गुप्ता करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचे. आम जनता अपनी फरियाद लेकर समय पर पहुंच चुकी थी. सभी मंत्री बन्ना गुप्ता का इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जनसुनवाई का तय समय खत्म होने ही वाला था, इसके कुछ समय पहले मंत्री बन्ना गुप्ता कांग्रेस भवन पहुंचे और लोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान पिछली जनसुनवाई में पहुंची एक महिला दोबारा जनसुनवाई में पहुंची और कहा कि आदेश के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >