Hatia Vidhan Sabha: हटिया विधानसभा में मिलता रहा है है नए लोगों को मौका

Hatia Vidhan Sabha: नवीन जायसवाल इस क्षेत्र से एक बार बीजेपी और एक बार जेवीएम के टिकट पर विधानसभा का सफर तय कर चुके हैं. नए लोगों को यहां मौका मिलता है.

Hatia Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election: हटिया विधानसभा सीट झारखंड के रांची जिले में है. इस क्षेत्र में 516676 (5 लाख 16 हजार 676) मतदाता हैं. इनमें 259116 (2 लाख 59 हजार 116) पुरुष, 257537 (2 लाख 57 हजार 537) महिला और 23 अन्य यानी थर्ड जेंडर के वोटर हैं.

4 चुनावों में 2 बार जीती कांग्रेस, बीजेपी-झाविमो भी जीते

झारखंड में अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में 2 बार कांग्रेस, एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एक बार झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को इस सीट पर जीत मिल चुकी है. नवीन जायसवाल इस सीट से सबसे अधिक बार चुनाव जीतने वाले नेता हैं. वह एक बार बीजेपी के टिकट पर और एक बार जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं.

2019 में बीजेपी को पहली बार मिली जीत

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नवीन जायसवाल को कुल 1 लाख 15 हजार 431 वोट मिले थे. कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे. उनको 99,167 वोट मिले थे. सीपीआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुभाष मुंडा तीसरे नंबर पर रहे थे. उनको कुल 14,215 वोट मिले थे.

2014 में जेवीएम को मिली थी जीत, हार गई थी बीजेपी

वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हटिया विधानसभा सीट पर 31 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था. 26 पुरुष और 5 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए थे. जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नवीन जायसवाल इस चुनाव में पहले नंबर पर रहे थे. उनको कुल 88,228 वोट मिले थे. बीजेपी की उम्मीदवार सीमा शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं. उनको कुल 80,210 मतदाताओं का समर्थन मिला. झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉक्टर जावेद अहमद 22,561 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे.

2009 में लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने जीता हटिया

वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार हटिया विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें 2 महिला उम्मीदवार थी. सबसे अधिक 39,921 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल शाहदेव विधायक चुने गए थे. बीजेपी की ओर से मैदान में उतरे रामलाल जी सारडा को 39,869 वोट मिले थे. आजसू के टिकट पर मैदान में उतरे नवीन जायसवाल को 22,847 वोट मिले थे.

2005 में कांग्रेस के गोपाल शाहदेव बने विधायक

वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हटिया विधानसभा सीट पर 45 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें 42 पुरुष और 3 महिला थी. कांग्रेस के गोपाल शाहदेव 46,104 वोट पाकर विधायक निर्वाचित हुए थे. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कृष्ण कुमार पोद्दार दूसरे नंबर पर रहे. उनको कुल 40,897 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अभय कुमार सिंह थे. उनको 12,481 वोट मिले.

Also Read

Jharkhand Assembly Election 2024 : कांग्रेस और माले इतनी सीटों पर करेगा दावेदारी, NDA में जदयू की इंट्री

Jharkhand Assembly Election: इस विधानसभा क्षेत्र में BJP को पहली जीत का इंतजार, कांग्रेस और झापा का रहा है दबदबा

Jharkhand Assembly Election: चक्रधरपुर में झामुमो-भाजपा की होती रही है भिड़ंत, जिला बनाने की मांग मुख्य मुद्दा

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी सीटिंग विधायकों पर लगाएगी दांव, इन सीटों पर नये चेहरों की तलाश

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग पर टिकीं निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >