हर घर दस्तक अभियान : रांची में 19 नवंबर को मेगा वैक्सीनेशन कैंप, लगेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लंबित लाभार्थियों को चिन्हित कर टीका लगाया जायेगा. सभी वरीय पदाधिकारी निर्धारित प्रखण्ड में टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण करेंगे.

Corona Vaccination In Ranchi, रांची न्यूज : रांची जिले के सभी प्रखंडों में टीका एक्सप्रेस एंड मैसिव वैक्सीनेशन कैंपेन-हर घर दस्तक कैंपेन चलेगा. कल शुक्रवार को सभी प्रखंडों में कोरोना टीकाकरण को लेकर मेगा कैंप आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लंबित लाभार्थियों को चिन्हित कर टीका लगाया जायेगा. सभी वरीय पदाधिकारी निर्धारित प्रखण्ड में टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण करेंगे.

रांची में हर घर दस्तक अभियान के अन्तर्गत कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लंबित लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण बढ़ाने को लेकर प्रखण्डवार वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है. ये अधिकारी मेगा वैक्सीनेशन कैंप का भ्रमण करेंगे.

1. रातू – उप विकास आयुक्त,रांची

2. मांडर – परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए.,रांची

3. अनगड़ा – अपर समाहर्ता, नक्सल, रांची

4. कांके – अपर समाहर्ता, रांची

5. बुण्डू – अनुमण्डल पदाधिकारी, बुण्डू,रांची

6. नगड़ी – अनुमंडल पदाधिकारी,सदर रांची

7. ओरमांझी – जिला आपूर्ति पदाधिकारी,रांची

8. तमाड़ – जिला कल्याण पदाधिकारी,रांची

9. बुढ़मू – निदेशक, डी.आर.डी.ए. रांची

Also Read: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में 100 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

10. नामकुम – उप समाहर्ता, भूमि सुधार सदर, रांची

11. इटकी – जिला परिवहन पदाधिकारी,रांची

12. सिल्ली – जिला शिक्षा पदाधिकारी,रांची

13. खेलारी – जिला शिक्षा अधीक्षक,रांची

14. बेड़ो – सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा,रांची

15. लापुंग – जिला पंचायती राज पदाधिकारी,रांची

16. राहे – श्री मनमोहन प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी,सदर,रांची

17. सोनाहातु – जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,रांची

18. चान्हो – जिला कृषि पदाधिकारी,रांची

Also Read: Jharkhand News : गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, जंगल से शव बरामद, डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >